वाइस चांसलर को पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर ने गंदे बिस्तर में लिटाया, अस्पताल पहुंचे मंत्री ने जमकर लगाई क्लास

Published : Jul 30, 2022, 07:58 AM IST
वाइस चांसलर को पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर ने गंदे बिस्तर में लिटाया, अस्पताल पहुंचे मंत्री ने जमकर लगाई क्लास

सार

हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जौड़ामाजरा शुक्रवार को फरीदकोट के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख भड़क उठे और वाइस चांसलर को फटे हुए गद्दे में लिटााया। विपक्ष मंत्री के इस काम को गलत बता रहा है। 

फरीदकोट. पंजाब सरकार के हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जौड़ामाजरा शुक्रवार को फरीदकोट के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। लेकिन अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था को देखकर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने जो किया उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। कोई इस वीडियो की तारीफ कर रहा है तो कोई उसे गलत बता रहा है। बता दें कि शिकायत मिलने के बाद मंत्री ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। 

दरअसल, अस्पताल औचक निरीक्षण करते समय जब उन्होंने मरीजों के लिए रखे बिस्तर को भी देखा तो वो भड़क गए। कई जगह उन्हें बिस्तर गंदी हालत में मिले। जिसके बाद उन्होंने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के वीसी डॉ. राज बहादुर को इन गंदे बिस्तर नें लेटा दिया। जिस बिस्तर में वीसी को लिटाया गया था वह पूरी तरह से फटा और जला हुआ था। मंत्री के निर्देश के बाद वीसी को भी फटे और जले हुए गद्दे में लेटना पड़ा। हालांकि इसके बाद मंत्री ने स्टोर रूम का भी जायजा लिया। 

विपक्ष ने साधा निशाना
वहीं, मंत्री के द्वारा ऐसा किए जाने पर विपक्ष ने हमला बोला है। पंजाब कांग्रेस के नेता परगट सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी करने को तैयार है। लेकिन एक यूनिवर्सिटी के वीसी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है। उससे मेडिकल स्टॉफ का मनोबल गिरेगा। 

लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं हेल्थ मिनिस्टर
पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह अभी हाल में भी मंत्री बने हैं। मंत्री बनने के बाद से वो लगातार फील्ड  एक्टिव हैं और कई अस्पतालों का औटक निरीक्षण कर चुके हैं। बता दें कि इससे पहले डॉ विजय सिंगला पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर थे लेकिन उनके ऊपर करप्शन का चार्ज लगा था जिस कारण से भगवंत मान ने उन्हें पद से हटा दिया था और अरेस्ट करवाया था।

 

इसे भी पढ़ें-  पंजाब में टीचर बनने का सुनहरा मौका : 4902 पदों पर होगी अध्यापकों की भर्ती, यहां चेक डेट, टाइम और सारी डिटेल्स

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी
पत्नी के मर्डर केस में 4 साल बाद प्रोफेसर गिरफ्तार, बेटी का एक टेस्ट बना गेमचेंजर सबूत