जानिए कैसा होगा पंजाब के नए सीएम भगवंत मान का मंत्रिमंडल, किन-किन चेहरों को मिल सकती है तरजीह

Published : Mar 17, 2022, 11:54 AM IST
जानिए कैसा होगा पंजाब के नए सीएम भगवंत मान का मंत्रिमंडल, किन-किन चेहरों को मिल सकती है तरजीह

सार

सीएम भगवंत मान के मुताबिक उनके मंत्रिमंडल में 16 सदस्य शामिल हो सकते हैं लेकिन ये सदस्य कौन होंगे इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी उन विधायकों पर ज्यादा भरोसा करेगी जो मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। 

चंडीगढ़ : पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कामकाज शुरू कर दिया है। आज विधायकों का शपथ भी होना है लेकिन यह भी चर्चा जोरों पर है कि आखिरी भगवंत मान का मंत्रिमंडल कैसा होगा? कौन-कौन से नाम इसमें शामिल किए जाएंगे? क्या मंत्री बनाए जाने की क्या क्राइटेरिया होगी? कुछ दिन पहले ही विधायक दल की बैठक में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में भी मौजूद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा था कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह कैबिनेट के चेहरों पर फैसला करें कि किसे मंत्रियों के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। जबकि भगवंत मान ने भी साफ कर चुके हैं कि उनके मंत्रिमंडल में 16 सदस्य होंगे।

इनको मिलेगा मौका
सीएम भगवंत मान के मुताबिक उनके मंत्रिमंडल में 16 सदस्य शामिल हो सकते हैं लेकिन ये सदस्य कौन होंगे इसकी तस्वीर अभी साफ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी उन विधायकों पर ज्यादा भरोसा करेगी जो मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कहा यह भी जा रहा है कि लगातार दो चुनाव जीतने वाले विधायक भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री बनते ही फॉर्म में दिखे भगवंत मान, जानिए विधायकों से क्यों कहा- अहंकार मत करना

चेहरे जो बन सकते हैं कैबिनेट का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन चेहरों की कैबिनेट में शामिल होने की ज्यादा संभावना है उनमें लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने वाले हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) हैं। चीमा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टरों और होर्डिंग्स में पार्टी का चेहरा के तौर पर दिख चुके हैं। अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बाद पंजाब में जिसके कद की चर्चा होती है वो हरपाल सिंह चीमा ही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें-पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की वो रोचक बातें जो नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे आगे बढ़ा करियर का ग्राफ

ये नाम भी संभावित लिस्ट में शामिल

इसके अलावा जिन नेताओं के नाम की चर्चा ज्यादा है उनमें कुलतार सिंह संधवान का नाम शामिल है। वह कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) का बड़ा चेहरा हैं। अमन अरोड़ा के भी मंत्री बनाए जाने की खूब चर्चा है। भगवंत मान का करीबी माने जाने वाले अरोड़ा कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। गुरमीत हाहर यानी मीत हाहर और आप की युवा शाखा के अध्यक्ष गुरमीत बरनाला, पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह भी इस लिस्ट के संभावित चेहरों में शामिल हैं।

कैबिनेट में महिला मंत्री भी हो सकती हैं
माना जा रहा है कि पंजाब में पहली बार सत्ता में आई आम आदमी पार्टी महिलाओं को मौका दे सकती है। भगवंत मान के मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी जगह दी जा सकती है। बलजिंदर कौर और जीवनजोत को मंत्रीपद दिया जा सकता है। जीवनजोत अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस (Congress) के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) और अकाली दल प्रत्याशी बिक्रमजीत सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को हराकर यहां तक पहुंची है। इसलिए उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी बड़े विभाग की जिम्मेदारी भी दे सकती है।

इसे भी पढ़ें-पंजाब के नए CM का मंच पर आंधे घंटे इंतजार करते रहे राज्यपाल Khatkar Kalan, लेकिन समय पर नहीं पहुंचे भगवंत मान

इसे भी पढ़ें-पंजाब के नए सीएम भगवंत ने पहनी पीली पगड़ी, जानिए क्यों उन्होंने इस रंग को चुना..खुद बताया इसका राज

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'500 करोड़ का सूटकेस दो और कांग्रेस में CM बन जाओ', कांग्रेस नेता की पत्नी का संगीन आरोप!
Punjab Lottery: पंजाब के अलावा किन राज्यों में मिलती है सरकारी लॉटरी? देखें लिस्ट