Punjab Election 2022: अचानक CM चन्नी के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे केजरीवाल, जानें क्या बोले किसान

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अचानक श्री चमकौर साहिब पहुंचे। ये विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 14, 2022 6:26 AM IST / Updated: Jan 14 2022, 12:58 PM IST

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अचानक श्री चमकौर साहिब पहुंचे। ये विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का है। यहां से सीएम चन्नी लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं। केजरीवाल ने श्री चमकौर साहिब में किसानों से बातचीत की और फसल के नुकसान के बारे में भी जानकारी ली। 

केजरीवाल ने किसानों से पूछा कि इस बार आप लोग बदलाव चाहते हैं तो किसानों ने कहा बदलाव तो करना ही होगा। इस पर केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों का साथ बना रहे तो जरूर बदलाव होगा। इसलिए सहयोग मांगने आए हैं। केजरीवाल का कहना था कि किसानों ने बताया कि हमें यहां अपनी फसलों का दाम नहीं मिल रहा। युवा बेरोजगार हैं। महंगाई से परेशान हैं। हम किसान आंदोलन में दिल्ली गए थे, आपने हमारी बहुत मदद की। इस बार हम AAP के साथ हैं, आपके लिए अपनी जान दे देंगे।

 

Punjab Election 2022: टिकट पर कांग्रेस में झगड़ा, सोनिया के सामने जाखड़, चन्नी और सिद्धू ने जताई आपत्ति

Punjab Election 2022:AAP से नाउम्मीद हुआ पंजाब का NRI, इस बार इतना शांत क्यों है, क्या केजरीवाल को लगेगा झटका?

Punjab Election 2022 : बैंस बंधु के इस कदम से AAP को लगेगा तगड़ा झटका, बीजेपी की हो सकती है बल्ले-बल्ले

Punjab Election 2022 : कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल, इन विधायकों को मिलेगा मौका, इनका टिकट कटना तय 
इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: सिद्धू बोले- केजरीवाल राजनीतिक पर्यटक, चुनाव में दिखते, पंजाब के बारे में शून्य ज्ञानी

Punjab Election 2022 : एक और दांव खेल गए अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान को यूं दी सियासी मात

Read more Articles on
Share this article
click me!