देविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई पर भगवंत मान बोले- फाइल मिलते ही साइन करेगी दिल्ली सरकार

Published : Jan 24, 2022, 06:39 PM IST
देविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई पर भगवंत मान बोले- फाइल मिलते ही साइन करेगी दिल्ली सरकार

सार

पंजाब में यह मांग तब ज्यादा जोर पकड़ने लगी, जब एनआरआई सिख संगठन ने यह मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने साइन जानबूझ कर नहीं किए हैं। क्योंकि आप नहीं चाहती कि प्रो भुल्लर रिहा हो सके। 

जालंधर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली बम ब्लास्ट में दोषी और सजायाफ्ता प्रो. देविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई का मामला गरमा गया है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान ने कहा कि भुल्लर की फाइल जैसे ही दिल्ली सरकार के पास आएगी, तुरंत इस पर साइन होंगे। पंजाब में प्रो. भुल्लर की रिहाई इस बार बड़ा मुद्दा बन रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इस पर साइन नहीं कर रही है। इस वजह से उनकी रिहाई टल रही है। 

पंजाब में यह मांग तब ज्यादा जोर पकड़ने लगी, जब एनआरआई सिख संगठन ने यह मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने साइन जानबूझ कर नहीं किए हैं। क्योंकि आप नहीं चाहती कि प्रो भुल्लर रिहा हो सके। एनआरआई पंजाबियों ने कहा कि यदि आप ने इस मामले में अपना स्टैंड साफ नहीं किया तो पंजाब विधानसभा चुनाव में उनके उम्मीदवार का विरोध भी किया जाएगा। 

समीक्षा बोर्ड की रिपोर्ट पर तुरंत साइन होंगे
इस बात के सामने आते ही पंजाब में आप का विरोध तेज हो गया। कई जगह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम पार्टी के विधायकों के पोस्टर पर कालिख पोत दी गई थी। सोमवार को जालंधर में जब पत्रकारों से बातचीत करने के लिए भगवंत मान आए तो उनसे भी यह सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि सजा समीक्षा बोर्ड की रिपोर्ट पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार तुरंत हस्ताक्षर करेगी। यह रिपोर्ट 15 दिन में आए या महीने में, इस पर आते ही तुरंत साइन कर दिए जाएंगे। 

पंजाब के सामने तीसरा विकल्प अब AAP है : मान
भगवंत मान ने कहा कि यह मामला लंबित है। हमारी पार्टी ने चुनावी नारा दिया है- हम अब धोखा नहीं देंगे, केजरीवाल और मान को मौका देंगे। मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस और अकाली दल दोनों को कई बार मौका दिया है। अब आप के रूप में उनके पास तीसरा विकल्प है। इसलिए राज्य की जनता इस बार केजरीवाल और भगवंत मान को मौका देगी। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू करेगी और पंजाब मॉडल दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। सीएम फेस के सर्वे पर भगवंत मान ने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि आप की सरकार आते ही प्रदेश से माफिया राज खत्म कर दिया जाएगा।

सिद्धू और कैप्टन आमने-सामने
बता दें कि पिछले साल से पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही बयानबाजी पंजाब चुनाव नजदीक आते ही तेज होने लगी है। कैप्टन सिद्धू को पाक परस्त और असंतुलित व्यक्ति बताते हैं तो सिद्धू कहते हैं कि मैंने कैप्टन के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद किए थे। 

अल्लाह की कसम खाकर विवादित बयान देने वाले मुस्तफा की बढ़ीं मुश्किलें, BJP ने चुनाव आयोग से एक्शन लेने को कहा

Inside Story: मोहम्मद मुस्तफा मामले में सिद्धू पर भारी पड़े चन्नी, कांग्रेस हाइकमान के दखल के बाद दर्ज हुई FIR

पंजाब पुलिस के Ex DGP मोहम्मद मुस्तफा भले तहजीब भूले, मगर FIR दर्ज करते वक्त जांच अधिकारी ने दिया पूरा सम्मान

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन