Punjab Election 2022 : AAP का CM फेस बनने के बाद भगवंत मान ने बताया पांच साल का विजन, जानिए क्या कहा

Published : Jan 18, 2022, 02:50 PM ISTUpdated : Jan 18, 2022, 03:41 PM IST
Punjab Election 2022 : AAP का CM फेस बनने के बाद भगवंत मान ने बताया पांच साल का विजन, जानिए क्या कहा

सार

भगवंत मान ने कहा, मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया। मैं पंजाब की जनता को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है तो मैं डबल हौसले से काम करूंगा। 

पंजाब विधानसभा चुनाव  (Punjab Election 2022 )के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (bhagwant mann) को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसका ऐलान किया। सीएम चेहरा बनने के बाद भगवंत मान ने पंजाब को लोगों का आभार जताया और पांच साल का विजन पेश किया। उन्होंने कहा उनकी सरकार बनती है तो वे पूरी ईमानदारी से पंजाब के हित में काम करेंगे।

अब जिम्मेदारी डबल हो गई - मान
मुख्यमंत्री चेहरा बनने के बाद भगवंत मान ने कहा, मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया। मैं पंजाब की जनता को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है तो मैं डबल हौसले से काम करूंगा। 

पंजाब के लिए बहुत कुछ करना है
मान ने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है, युवा डिप्रेशन चला गया है इसलिए हम लोगों को रोजगार देंगे और शिक्षा को ठीक करेंगे। यहां पर माफिया राज को खत्म करके खजाना भरना है और पंजाब का कर्ज भी उतारना है और लोगों को सहूलियत देना है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे हाथ में पंजाब की सत्ता आएगी, तो हम हमेशा पंजाब के लोगों के हित में फैसला लेंगे। हम किसी लालच या दबाव में नहीं आएंगे।

दोगुने उत्साह से काम करूंगा
भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेंट के तौर पर नाम का एलान करने के बाद कहा कि गरीबों के हक में कलम चलाउंगा, किसी चेले के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी सरकार बनाने की है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देनी है। पंजाब को पंजाब बनाना है, लंदन-कैलिफोर्निया के सपने बहुत देख लिए। भगवंत मान ने कहा कि पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। लोगों ने भरोसा किया है। दोगुने उत्साह के साथ काम करूंगा।

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022: कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें AAP ने बनाया CM Face, क्यों छोड़े थे पत्नी-बच्चे और परिवार?

इसे भी पढ़ें-Punjab Election 2022 : केजरीवाल का ऐलान- भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, रेस में थे पांच दावेदार

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM का सपना क्या देखा पार्टी से ही संस्पेंड हो गईं नवजोत कौर, जानिए उनका वो बयान
नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने किया सस्पेंड, पार्टीलाइन के खिलाफ जाने पर हुआ एक्शन