Punjab Election 2022: रिटायर्ड आर्मी चीफ जेजे सिंह भाजपा में शामिल, कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ लड़ चुके चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2022 1:06 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में ये जॉइनिंग हुई। रिटायर्ड जनरल जेजे सिंह के साथ कुछ अन्य नेताओं ने भी बीजेपी जॉइनिंग की है। बता दें कि जेजे सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए थे और पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे। 

जेजे सिंह की इस चुनाव में जमानत तक जब्त हो गई थी। हालांकि, इस बार परिस्थितियां दूसरी हैं। भाजपा 2022 के चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी (अकाली दल संयुक्त) के साथ गठबंधन करके मैदान में है। यानी कैप्टन और जनरल सिंह सहयोगी पार्टी के सदस्य हो गए हैं।

पंजाब चुनाव में ऐसा है पूरा कार्यक्रम
कुल विधानसभा सीटें- 117
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख- 1 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच- 2 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तारीख- 4 फरवरी
मतदान- 20 फरवरी
रिजल्ट- 10 मार्च

पंजाब में 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। जबकि आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। शिरोमणि अकाली दल (SAD) केवल 15 सीटें जीतने में सफल रहा, जबकि भाजपा को 3 सीटें मिलीं। राज्य में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।

केजरीवाल का डांस, राहुल गांधी ने आंखें दिखाईं, AAP ने CM Face भगवंत मान पर ‘मस्त कलंदर’ का वीडियो पोस्ट किया

भगवंत मान के CM Face बनने की Inside Story: पहले से लिखी स्क्रिप्ट पर सधे अंदाज में सियासी दांव खेल गए केजरीवाल

AAP का CM Face बनने के बाद भगवंत मान का पहला Exclusive Interview, पढ़ें मान के मन में क्या है पंजाब का फ्यूचर?

Punjab Election 2022 : केजरीवाल का ऐलान- भगवंत मान ही होंगे पंजाब में AAP के CM फेस, रेस में थे पांच दावेदार

Punjab Election 2022: गेमचेंजर की भूमिका निभाएगा हिंदू वोटर्स, जिस दल को मिलेगा साथ उसकी हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Punjab Election 2022: कौन हैं भगवंत मान, जिन्हें AAP ने बनाया CM Face, क्यों छोड़े थे पत्नी-बच्चे और परिवार?

Punjab Election 2022 : AAP का CM फेस बनने के बाद भगवंत मान ने बताया पांच साल का विजन, जानिए क्या कहा

CM कैंडीडेट के नाम की घोषणा होते ही रो पड़े भगवंत मान, केजरीवाल ने लगाया गले-देखें video

पिता थे स्कूल टीचर, लेकिन बेटा बना कॉमेडियन, जुगनू नाम से बुलाते घरवाले..अब AAP ने बनाया CM चेहरा..देखिए फोटोज

Share this article
click me!