आलाकमान से कटा सिद्धू का कनेक्शन: नए अध्यक्ष बनाने की तैयारी..CM चन्नी इन 2 नेताओं के साथ दिल्ली रवाना

Published : Oct 05, 2021, 07:07 PM ISTUpdated : Oct 05, 2021, 07:15 PM IST
आलाकमान से कटा सिद्धू का कनेक्शन: नए अध्यक्ष बनाने की तैयारी..CM चन्नी इन 2 नेताओं के साथ दिल्ली रवाना

सार

पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के अंदर का घमासान जारी है। हाईकमान के निर्देश के बाद भी सियासी ड्रामा थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि अब हाईकमान नवजोत सिद्धू की पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से छुट्‌टी तैयारी कर रहा है।

अमृतसर. पंजाब (Punjab) में कांग्रेस के अंदर का घमासान जारी है। हाईकमान के निर्देश के बाद भी सियासी ड्रामा थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि अब हाईकमान नवजोत सिद्धू की पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से छुट्‌टी तैयारी कर रहा है। क्योंकि एक सप्ताह होने के बाद भी उन्होंने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को दिल्ली बुलाया गया है। जहां नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा होनी है। 

इन दो नेतओं में से एक को मिल सकती है सिद्धू की कुर्सी
बताया जा रहा है कि सीएम चन्नी के प्रदेश के रवनीत बिट्‌टू और कुलजीत नागरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। चर्चा है कि सीएम के साथ गए इन दो नेतओं में किसी एक को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाया जा सकता है। पार्टी ने पंजाब में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन भी शुरू कर दिया है। जिसमें रवनीत सिंह बिट्टू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों की सोनिया गांधी के साथ चर्चा होगी। क्योंकि आलाकमान सिद्धू की जिद के आगे झुकने वाला नहीं है। 

सिद्धू के नखरे सहने के मूड में नहीं आलाकमान
बताया जा रहा कि कांगेस पार्टी ने सिद्धू के कई नखरे सहे हैं, लेकिन अब आलाकमान कोई नखरे सहने के मूड में नहीं दिख रहा है। सिद्धू की जिद पूरी करने के लिए  सुनील जाखड़ को अध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें प्रधान बनाया गया। उनकी खातिर कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाना पड़ा। अब सिद्धू सीएम चन्नी से भी नाराज हो गए हैं। इस लिहाज से देखा जा रहा है कि अब उनके छुट्टी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-पंजाब के डिप्टी CM रंधावा को UP पुलिस ने हिरासत में लिया, बॉर्डर पर ही रोका..नहीं जाने दिया लखीमपुर

सिद्धू के इस्तीफे से पंजाब कांग्रेस में मचा है बवाल
नवजोत सिंह सिद्धू ने 28 सिंतबर को पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू ने अपना रिजाइन लेटर के साथ एक चिट्टी पार्टी चीफ सोनिया गांधी को भेजी थी। जिसमें लिखा था- किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।

Lakhimpur हिंसा पर Politics: प्रियंका गांधी के tweet पर यूजर्स बोले- राजस्थान में किसान पिटे, आप कब जाएंगी?

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पटियाला क्राइम: नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, हाथ पर 'नेहा' और दिल पर बना था टैटू
Punjabi Singer Drug Case: क्या हरबीर सिंह सोहल इस इंटरनेशनल सप्लाई चेन का अहम लिंक था या सिर्फ मोहरा?