Sidhu Moosewala Murder: तो क्या ये है सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की वजह, खालिस्तान पर भी बनाया था गाना

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Murder)की पंजाब में दिनदाहड़े गोली मार हत्या कर दी गई। रविवार को पंजाब के मानसा में जवाहरके गांव के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मूसेवाला की हत्या के बाद अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : May 29, 2022 3:10 PM IST / Updated: May 30 2022, 10:22 AM IST

Sidhu Moosewala Murder Reason: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Murder)की पंजाब में दिनदाहड़े गोली मार हत्या कर दी गई। रविवार को पंजाब के मानसा में जवाहरके गांव के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में मूसेवाला के अलावा उनके दो और साथियों को गोली लगी। सभी घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां मूसेवाला ने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला को कुछ गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी थी। 

तो क्या इस वजह से हुई मूसेवाला की हत्या?
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने 'पंजाब: माय मदरलैंड' के नाम से एक गाना रिलीज किया था। इस गाने को लेकर उन पर आरोप था कि उन्होंने इसमें खालिस्तान का महिमामंडन किया है। इस गाने में सिद्धू मूसेवाला ने खालिस्तान के सपोर्टर भरपूर सिंह बलबीर के 1980 के भाषण को भी दिखाया था।

रैपर करण आहूजा से थी सिद्धू की दुश्मनी : 
कहा जाता है कि रैपर करण आहूजा के सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की बिल्कुल भी नहीं पटती थी। दोनों कई बार सोशल मीडिया और लाइव परफॉरमेंस के दौरान एक-दूजे से भिड़ चुके थे। बता दें कि सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव, 2022 के दौरान अपना एक गाना रिलीज किया था, जिसका नाम स्केपगोट था। कहते हैं कि इस गाने में उन्होंने पंजाब की जनता का मजाक उड़ाते हुए उसे गद्दार बताया था। इस पर जमकर विवाद हुआ था।

सिद्धू मूसेवाला पर AK-47 से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, अपनी सीट से हिल तक नहीं पाया सिंगर

सिद्धू मूसेवाला पर गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप : 
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) पर गन कल्चर को बढ़ावा देने के भी आरोप लगे थे। कहा जाता है कि अपने गानों में वो अक्सर बंदूकों का इस्तेमाल करते थे। 2020 में मूसेवाला के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनमें से एक वीडियो में वो AK-47 के साथ नजर आए थे। वीडियो में उनके साथ कुछ पुलिसवाले भी थे। बाद में इन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था। 

ऐसा रहा सिद्धू मूसेवाला का करियर : 
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने अपने करियर की शुरुआत सिंगर निंजा के लिए एक गाने 'लाइसेंस' को लिखकर की थी। हालांकि, उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 'जी वैगन' गाने से की थी। इसके बाद उन्होंने ब्राउन बॉयज ग्रुप के साथ कई गाने गाए। मूसेवाला को पहचान 'सो हाई' गाने से मिली थी। सिद्धू मूसेवाला ने डियर मम्मा और बापू नाम के गाने अपने पेरेंट्स के लिए गाए। उनके गाने सोहने लगदे, पाइजन, 47, माफिया स्टाइल, 911, इस्सा जट्ट काफी पॉपुलर हुए। 

ये भी देखें : 

कौन हैं सिद्धू मूसेवाला जिनकी सरेआम गोली मार कर दी गई हत्या, एक दिन पहले ही घटाई गई थी सिक्योरिटी

सिद्धू मूसेवाला की कार 'थार' पर बरसाई गईं 20 से ज्यादा गोलियां, सामने आया वीडियो


 

Read more Articles on
Share this article
click me!