पुलिसवाले ने रुकने का इशारा किया, तो डरके मारे उसने दौड़ा दी बाइक और फिर सीधे ट्रक में जा घुसा

Published : Jan 30, 2020, 01:19 PM ISTUpdated : Jan 30, 2020, 02:07 PM IST
पुलिसवाले ने रुकने का इशारा किया, तो डरके मारे उसने दौड़ा दी बाइक और फिर सीधे ट्रक में जा घुसा

सार

ट्रैफिक चेकिंग को देखकर भागना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। हादसे के वक्त वो हेलमेट नहीं पहने था। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

फतेहगढ़ साहिब, पंजाब. यह हादसा एक सबक है। ट्रैफिक चेकिंग को देखकर चकमा देकर भागने से बेहतर है, हेलमेट पहनकर चलें और गाड़ी के सभी कागजात साथ लेकर चलें। यह युवक इसी के चलते अपनी जान गंवा बैठा। एक्सीडेंट स्टील सिटी मंडी गोबिंदगढ़ से गुजरते हाईवे पर बुधवार देर रात हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। वे इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। हालांकि डीएसपी अमलोह सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।

रुकने के बजाय भाग निकला था बाइकर...
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम बस स्टैंड के सामने ओवर ब्रिज के नीचे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यह बाइकर वहां से गुजरा। वो बगैर हेलमेट था। उसे देखकर पुलिस ने इशारे से उसे रोका। यह देखकर बाइकर भाग निकला। तभी सामने से एक ट्रक आ गया और वो कुचल गया। मंडी गोबिंदगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नये ट्रैफिक रूल्स आने के बाद भारी भरकम जुर्माने से लोग घबराए हुए हैं।

अब देखिए इस बाइकर कहानी...
यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। बुलेट बाइक युवाओं को काफी पसंद है। वे इसे शान की सवारी समझते हैं। लेकिन कुछ युवक बुलेट को 'तोप' समझने लगते हैं। यह रौब उनके लिए अब मुसीबत बनने लगा है। बुलेट के साइलेंसर में विशेष तकनीक लगवाकर उससे पटाखों की आवाज निकालने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन में है। दरअसल, अचानक साइलेंसर से तेज आवाज निकलने पर एक्सीडेंट हो जाते हैं। लोग घबरा जाते हैं। इस युवक के साथ भी ऐसा ही हुआ। इसे इन पटाखों की कीमत 50000 रुपए पड़ी।

पहले दिखाया रौब, फिर निकल आए आंसू...
गुरुग्राम के सोहना चौक पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बुलेट सवार यह युवक रांग साइड से खतरनाक ड्राइविंग करते हुए आया। वो साइलेंसर से पटाखों की आवाज निकालते हुए जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका। इसके बावजूद युवक ने रौब दिखाते हुए दो रेड लाइट जम्प कर दीं। साथ ही युवक भागने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उससे कागजात दिखाने को कहा, तो रौब दिखाने लगा। उसके पास बाइक के कागजात नहीं थे। उसने चालान भरने से भी मना कर दिया। लेकिन जब युवक की एक न चली, तो उसने गुस्से में बुलेट की चाबी पुलिस को सौंप दी। हालांकि जब उसका चालान काटा गया, तो उसे देखकर युवक की हालत पतली हो गई। उसकी आंखों में आंसू भर आए। उस पर 50,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। ASI राजेश कुमार ने बताया कि बुलेट पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। युवक नगर निगम में जॉब करता है।

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ex Wife ने फोन नहीं उठाया तो युवक ने दी जान, जानें क्या है पूरा मामला...
डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगते ही डरकर क्यों भागा मजदूर कपल? पुलिस को देनी पड़ी सिक्यूरिटी