दुल्हन ने मांग में भरा पति के नाम का सिंदूर, फिर मरने के लिए होटल में बुक कर लिया एक कमरा

Published : Nov 27, 2019, 12:57 PM ISTUpdated : Nov 27, 2019, 02:20 PM IST
दुल्हन ने मांग में भरा पति के नाम का सिंदूर, फिर मरने के लिए होटल में बुक कर लिया एक कमरा

सार

 राजस्थान में 8 नवंबर को एक लड़की की शादी हुई थी। वह किसी तरह अपने ससुराल तो आ गई, लेकिन वो अपने हरियाणा के प्रेमी अमित शर्मा को नहीं भुला पाई और फिर 22 नवंबर को अपने ससुराल से भाग गई। जहां दोनों ने एक होटल में जाकर जहर खा लिया।

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान). कहते हैं एक बार अगर किसी ने आपकी मांग में सिंदूर भर दिया तो वह जिंदगी भर आपका हो जाता है। लेकिन राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने सिंदूर तो पति के नाम का लगाया, लेकिन शादी के 14 दिन बाद वो बेवाफाई कर गई। 

शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भुला पाई दुल्हन
दरअसल, 8 नवंबर को एक लड़की की शादी हुई थी। वह किसी तरह अपने ससुराल तो आ गई, लेकिन वह अपने हरियाणा के प्रेमी अमित शर्मा को नहीं भुला पाई और फिर  22 नवंबर को ससुराल से भाग गई। जहां बाहर उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। युवती ने अपनी मांग में तो पति के नाम का सिंदूर भर रखा था। लेकिन उसके दिल में प्रेमी था, जिसको वह बेहद प्यार करती थी।

मरने के लिए होटल में बुक किया था कमरा
दोनों ने फिर चितौड़गढ़ के एक होटल में एक कमरा बुक कर किया। इसके बाद मंगलवार रात एक साथ दोनों ने जहर खा लिया। जिसमें मौके पर प्रेमी की मौत हो गई। वहीं युवती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा-हम साथ में सल्फास लेकर आए थे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल