जोधपुर में 15 साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती, सच सामने आया तो दहल गया परिवार...पुलिस-डॉक्टर भी शॉक्ड

Published : Jul 04, 2022, 06:53 PM ISTUpdated : Jul 04, 2022, 06:59 PM IST
 जोधपुर में 15 साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती, सच सामने आया तो दहल गया परिवार...पुलिस-डॉक्टर भी शॉक्ड

सार

राजस्थान के जोधपुर से एक चौंका देने वाली वारदात सामने आई है।  जहां एक 16 साल के भाई ने 15 साल की बहन से संबंध बनाए। बहन 5 माह की प्रेग्नेंट भी हो गई। माता-पिता को बताने पर मारपीट करने की धमकी देता था।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले की बड़ी खबर सामने आई है। सिर्फ 15  साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती निकली है। गर्भ में पल रहे 5 महीने के बच्चे का पिता उसका 16 साल का भाई ही है। 5 महीने तक  पूरे परिवार से वह सब छुपाती रही,  लेकिन 2 दिन पहले जब पेट दर्द के बाद डॉक्टरों को दिखाया गया तो रिपोर्ट पाकर पूरा परिवार दहल गया। अस्पताल से इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई । जोधपुर के चाखू थाने की पुलिस इस केस की जांच कर रही है। 

16 साल का भाई संबध बनाता रहा 
 प्रारंभिक जांच में लड़की ने पुलिस को बताया कि दूर के रिश्ते में उसका भाई लगने वाला 16 साल का भाई उसके साथ कई दिनों से संबंध बना रहा था । माता-पिता को बताने पर मारपीट करने की धमकी देता था। लड़की ने पुलिस को बताया कई बार जब पेट का दर्द हुआ और भाई को बताया तो उसने ही कहीं ना कहीं से लाकर दवाएं दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता था यह सब हो जाएगा। डर के मारे वह माता-पिता को नहीं बता सकी।  पुलिस ने 16 साल के भाई के खिलाफ पोक्सो केस में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में लड़की का इलाज जारी है।

2 महीने का ही निकाला जा सकता भ्रूण अन्यथा जान को नुकसान
चिकित्सकों ने बताया कि वैसे तो गर्भपात पूरी तरह से गैरकानूनी है, लेकिन फिर भी नियमानुसार 6 से 8 सप्ताह के गर्भ जरूरी प्रक्रियाओं के बाद निकाला जा सकता है।  लेकिन लड़की 5 महीने की गर्भवती है ऐसे में अगर अब गर्भपात कराया जाता है तो लड़की की जान को भी नुकसान हो सकता है। 

लड़के से पूछताछ कर रही पुलिस 
बाल कल्याण समिति के डॉक्टर धनपत गुर्जर ने बताया कि लड़की के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों से बातचीत की है।  उम्मेद अस्पताल पहुंचकर लड़की का हाल-चाल जानने के बाद अब पुलिस से बात की है। पुलिस जल्द ही लड़के को पकड़ने वाली है । वह उससे पूछताछ तो कर ही रही है । लड़की का मेडिकल कराया जाना है।  पुलिस ने नियम अनुसार नाबालिग आरोपी को संरक्षण में लेने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है।

यह भी पढ़े- पर्यटन नगरी रणथंभौर में गैंगरेप: ओबराय होटल की महिला कर्मचारी से दो इंप्लॉईयों ने की हरकत,दोनों हुए अरेस्ट

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच