राजस्थान की पर्यटन नगरी रणथंभौर में एक फेमस  होटल में साथ में  ही काम करने वाली महिला कर्मचारी से वहां के दो मेल स्टॉफ ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों को किया अरेस्ट

रणथंभौर. राजस्थान की पर्यटन नगरी रणथंभौर में होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाले 2 कर्मचारियों ने उसके साथ रेप किया। मामले में युवती ने रविवार को पुलिस में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दरअसल रणथंभौर के ओबराय ग्रुप के फाइव स्टार होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने रविवार को अपने ही साथी कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट और गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई की। महिला सेल के एएसपी राकेश राजोरा और महिला थाना अधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने होटल में रहने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह था मामला 
युवती ने रिपोर्ट में बताया कि वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है। पिछले महीने ही उसने होटल में काम करना शुरू किया। 30 जून की रात होटल में कोई पार्टी थी। इसी दौरान गेम के नाम पर साथी कर्मचारियों ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। अभिषेक और राहुल नाम के आरोपी कर्मचारियों ने उसे कमरे में बुलाया। जहां राहुल ने कहा कि अभिषेक उसे पसंद करता है। जब पीड़िता ने इसके लिए मना किया तो दोनों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ रेप किया। डर के कारण वह कुछ नहीं बोली और उनसे बात करना भी बंद कर दिया। इसके बाद 2 जुलाई को होटल की क्लोजिंग पार्टी के दौरान वापस अभिषेक ने उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दी। मामले की जांच अधिकारी डॉक्टर कृष्णा सामरिया ने बताया कि फिलहाल मामले में दोनों आरोपियों अभिषेक और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े- लिव इन रिलेशन में थे, सगाई भी की, बाड़मेर पहुंची युवती तो लड़के ने बोली ये बात, लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट