सड़क पर मरी पड़ी थी 2 भैंस,3 मिनट में टकराई 4 गाड़ियां,मां-बेटी सहित 3 की मौत

Published : Dec 02, 2020, 09:39 AM ISTUpdated : Dec 02, 2020, 09:42 AM IST
सड़क पर मरी पड़ी थी 2 भैंस,3 मिनट में टकराई 4 गाड़ियां,मां-बेटी सहित 3 की मौत

सार

बताते हैं कि सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता उससे पहले एक के बाद एक कर दो अन्य कार भी भैंस से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सबसे पहले भैंस से टकरा कर पलटी कार में कोई नहीं मिला। इसका चालक टक्कर लगने के बाद स्वयं ही बाहर निकल वहां से भाग निकला  

जोधपुर (Rajasthan) ।  लापरवाही के कारण मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सड़क पर मरी 2 भैसों से तीन मिनट के अंदर चार गाड़ियां टकरा गई। इसमें एक गाड़ी की पलटने से तीन लोगों की जान गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जोधपुर लाया जा रहा है। यह हादसा भवाद फांटे के निकट मंगलवार की रात हुआ। 

ऐसे हुआ हादसा
दो भैंस सड़क पर मरी हुई पड़ी थी। अंधेरे में एक भैंस से टकरा कर एक कार पलटी खा गई। इसके पीछे आ रही एक बोलेरो कैंपर भी भैंस से टकराने के बाद कार से जा भिड़ी। कैंपर पिथासनी के एक विश्नोई परिवार के नौ लोग सवार थे, जिनमें गुड्‌डी (35), उसकी पुत्री सीमा (13) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर लाया जा गया।

चालक फरार
बताते हैं कि सभी फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता उससे पहले एक के बाद एक कर दो अन्य कार भी भैंस से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सबसे पहले भैंस से टकरा कर पलटी कार में कोई नहीं मिला। इसका चालक टक्कर लगने के बाद स्वयं ही बाहर निकल वहां से भाग निकला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट