550 से अधिक हथियारों की तस्करी कर चुके 2 तस्कर गिरफ्तार, इन 5 राज्यों में करते थे हथियारों की सप्लाई

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने कहा कि दोनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अपराधियों को 550 से अधिक हथियारों की आपूर्ति की है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2020 5:45 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में अपराधियों को कथित तौर पर हथियार आपूर्ति करने वाले दो लोगों को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तुषार भारद्वाज (35) और उसके सहयोगी देवेंद्र सिंह जादोन (46) को 13 फरवरी को यहां रिंग रोड पर बारापुला फ्लाईओवर के पास सन डायल पार्क से गिरफ्तार किया गया था। दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

Latest Videos

550 से अधिक हथियारों की कर चुके हैं तस्करी 
पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने कहा कि दोनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अपराधियों को 550 से अधिक हथियारों की आपूर्ति की है। उन्होंने बताया कि तुषार इससे पहले हत्या, डकैती और चोरी के 16 मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि देवेंद्र पर शस्त्र अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

नवादा में क्यों दलितों पर टूटा दंबंगों का कहर, स्वाहा हो गए 80 से ज्यादा घर । Bihar Nawada News
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.