एक करोड़ की चरस के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई

Published : Feb 16, 2020, 10:31 PM IST
एक करोड़ की चरस के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई

सार

एक गुप्त सूचना मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अंकुश सिंह उर्फ अक्की और 22 वर्षीय उपेंद्र ठिकारिया उर्फ शेरू के रूप में हुई है। इनके पास से 1.450 किलोग्राम चरस बरामद हुआ।

जयपुर. जयपुर से करीब 1.5 किलोग्राम चरस के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आतंकरोधी दस्ता और विशेष अभियान समूह) अनिल पालीवाल ने बताया कि मादक पदार्थ के संबंध में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अंकुश सिंह उर्फ अक्की और 22 वर्षीय उपेंद्र ठिकारिया उर्फ शेरू के रूप में हुई है। इनके पास से 1.450 किलोग्राम चरस बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल