राजस्थान से चौंकाने वाली खबर: मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो जाती है ये महिला! लोग बोले-ये लेडी बहुत ही खतरनाक!

Published : Jun 08, 2022, 12:13 PM ISTUpdated : Jun 08, 2022, 12:21 PM IST
 राजस्थान से चौंकाने वाली खबर: मिस्टर इंडिया की तरह गायब हो जाती है ये महिला! लोग बोले-ये लेडी बहुत ही खतरनाक!

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ लोगों ने एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को जानवरों की तरह पीटा। लोगों का कहना था कि यह लेडी डायन है, जो अचानक आती है और गायब हो जाती है। इससे हमको खतरा है।

जयपुर. महिला को डायन बताकर मारपीट करने का मामला राजस्थान के अजमेर जिले से सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा हैं। फुटेज में महिला दिख रही है और वह अचानक गायब हो जाती है, फिर वह वापस आती है और उसके बाद उससे मारपीट की जाती है। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों की ओर से रिपोर्ट ली है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी को एडिट किया गया है। जिस महिला से मारपीट की गई है उस महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

वॉक पर गई थी 70 साल की महिला, घर से निकलकर लोगों ने पीटा 
दरअसल अजमेर के मदनगंज- किशनगढ़ क्षेत्र की यह पूरी घटना है। पुलिस ने बताया कि आजाद नगर में रहने वाले सीताराम यादव की 70 वर्षीय माताजी के साथ यह घटना हुई है। वे वॉक पर गई हुई थीं। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बाबा रामदेव की मूर्ति के नजदीक हाथ जोडकर खड़ी हो गई। वहां से वापस जाने लगी तो वहां पर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

सीसीटीवी में साफ दिख रही सच्चाई
घटना स्थल से आए सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला के साथ आठ से दस लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनो पक्षों की ओर से केस दर्ज किया गया है। दोनो पक्ष के लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पकडा गया है। उधर बुजुर्ग महिला के सिर में और शरीर पर चोटें आई हैं। उनके परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग महिला को लोगों ने डायन बताकर पीटा है।

वीडियो में देखिए कैसे गायब हो जाती है महिला

"
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची