9 लोगों की मौत और कई के कट गए हाथ पैर, हादसा इतना खतरनाक कि बस स्टेयरिंग सीधे अंदर चली गई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि हम लोग जब वहां पहुंचे तो हमारा दिल दहल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो की छत धामके से अलग हो गई। उसमें सवार कई लोगों के हाथ-पैर कट गए। बस कीयरिंग भी ड्राइवर सीट के अंदर चली गई। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 14, 2019 4:46 AM IST / Updated: Nov 14 2019, 10:30 AM IST

जयपुर (राजस्थान).  सड़क हादसों में आए दिन लोगों की जानें जा रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान में सामने आई है। जहां भीषण एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के जानकारी लगते ही पूरे इलाके मे कोहराम मच गया।

20 से ज्यादा लोग हादसे में हुए जख्मी
दरअसल, ये भीषण हादसा सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बुधवार रात में हुआ। जहां आमने-सामने से एक मिनी बस और टैंपो की भिड़त हो गई। इस दुर्घटना 7 ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 2 की अस्पताल लाते समय रास्ते में जान चली गई। इसके साथ ही 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिनको जयपुर की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस अन्य मृतकों की पहचान करने में जुटी है। 

Latest Videos

चश्मीदीदों ने बताया कितना खतरनाक था ये हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भीषण था कि हम लोग जब वहां पहुंचे तो हमारा दिल दहल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो की छत धामके से अलग हो गई। उसमें सवार कई लोगों के हाथ-पैर कट गए। बस कीयरिंग भी ड्राइवर सीट के अंदर चली गई। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

सीएम गलहोत ने हादसे के बाद किया  ट्वीट 
इस  हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा है इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की खबर से बहुत दुख पहुंचा है। मैं अपनी और सरकार की तरफ से शोक संतप्त परिजनों को संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों यह क्षति सहने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

घर लाया गया Baba Siddique का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए लगा लोगों का तांता
Bahraich: हाथ में पिस्टल लेकर STF चीफ Amitabh Yash ने दंगाइयों को दौड़ाया
Baba Siddique Death : Salman Khan से करीबी तो नहीं सिद्दीकी की मौत की वजह? | Lawrence Bishnoi
20 Oct. 2024 को Karwa Chauth, जानें कब निकलेगा चांद? ये है शुभ मुहूर्त
सलमान खान, सगुनप्रीत, कौशल... कौन-कौन है लॉरेंस बिश्नोई के टॉप 5 टारगेट?