कार के अंदर लड़का और लड़की को इस हाल में देख डर गए लोग, कोई भागा तो किसी ने पुलिस को बुलाया

Published : Nov 12, 2019, 07:35 PM ISTUpdated : Nov 12, 2019, 07:56 PM IST
कार के अंदर लड़का और लड़की को इस हाल में देख डर गए लोग, कोई भागा तो किसी ने पुलिस को बुलाया

सार

प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक दिल दहला देनी वाली घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। जहां एक खड़ी कार में एक लड़का और एक लड़की खून से लतपथ हालत में पड़े मिले।  खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जयपुर (राजस्थान).  प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक दिल दहला देनी वाली घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। जहां एक खड़ी कार में एक लड़का और एक लड़की खून से लतपथ हालत में पड़े मिले।  खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को इस हाल में देख स्थानीय लोग डर गए। 

पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद ने कर लिया शूट
दरअसल, ये वारदात मंगलवार की सुबह सामने आई है। जहां लोगों को एक खड़ी कार में दोनों इस हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। कार के अंदर एक पिस्टल भी मिली है। जिससे लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि लड़के ने पहले लड़की की गोली मारकर हत्या की। फिर इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया।

लड़की की मौत,जिंदगी और मौत से जूझ रहा लड़का 
जब दोनों को गाड़ी से निकला गया तो युवती की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं युवक की सांसे चल रहीं थी, जिसको तुरंत शहर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही और वो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

प्रेम-प्रसंग का है मामला, दोनों हैं पड़ोसी
पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है। लड़के का नाम गोविदं सोनी जिसकी उम्र 27 साल है। वहीं लड़की का नाम वर्षा सोनी है जो 23 साल की बताई जाती है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया था। वहीं एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, वह एक-दूसरे के पड़ोस में रहते हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट