मान्यता पूरी करने उतरे थे तालाब में, आंखों के सामने गायब हो गए 2 युवक

Published : Jul 15, 2019, 01:08 PM ISTUpdated : Jul 15, 2019, 06:25 PM IST
मान्यता पूरी करने उतरे थे तालाब में, आंखों के सामने गायब हो गए 2 युवक

सार

27 साल का नरेश अपने दोस्त राम मारवार (25) के साथ गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन परिक्रमा लगाने पहुंचा था। उस वक्त उनके परिजन भी साथ थे।

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर  जिले में स्थित आन्यौर गांव में गोवर्धन परिक्रमा लगाने पहुंचे दो युवक संकर्षण कुंड में नहाते वक्त डूब गए। हालांकि एक युवक को लोगों ने बचा लिया। उसे गंभीर हालत में आगरा के एसएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त मृतक के परिजन भी वहां मौजूद थे। गुरु पूर्णिमा पर यहां मेला लगता है।
 
पुलिस के मुताबिक, 27 साल का नरेश और उसका दोस्त 25 साल का राम मारवाह जैसे ही नहाने के लिए कुंड में उतरे, वे डूबने लगे। जब उनके साथ आए परिजनों ने उन्हें डूबते देखा, तो चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को बाहर निकाला। हालांकि नरेश को बचाया नहीं जा सका। दोनों भरतपुर के पास नदवई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट