राजस्थान के एक लाख पुलिसवालों के लिए अच्छी खबर, शुरू हो गया ये शुभ काम, अब उनको भी मिलेगा आराम

Published : Nov 28, 2022, 10:34 AM ISTUpdated : Nov 28, 2022, 10:36 AM IST
राजस्थान के एक लाख पुलिसवालों के लिए अच्छी खबर, शुरू हो गया ये शुभ काम, अब उनको भी मिलेगा आराम

सार

देशभर में पुलिस सेवा 24 घंटे और 30दिन चलने वाली गवर्नमेंट सर्विस है। जिसके चलते इसके कर्मचारियों को स्वास्थ, पारिवारिक और अन्य सोशल प्रॉबल का सामना करना पड़ता है। पर राजस्थान के पुलिस कर्मचारियों के लिए आज से खुशखबरी मिली है। सोमवार से उनकों भी मिलेगा वीक ऑफ।

अजमेर (Ajmer). राजस्थान में आज यानि सोमवार 28 नवंबर के दिन से पुलिस कर्मचारियों को खुशखबरी मिली है। दरअसल इनकों भी नौकरी पेशा आदमी की तरह सप्ताह में 1 दिन की छुट्टी मतलब वीकली ऑफ मिलेगा। जिसकी शुरुआत आज से राजस्थान के अजमेर जिले से होने जा रही है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने इसके लिए बकायदा आदेश भी जारी किया है। सबसे पहले यह नियम अजमेर के गेगल थाने में आज से शुरू होने जा रहा है। इसके बाद पूरे राजस्थान भर में इसे शुरू कर दिया जाएगा। बकायदा इसकी हर वीक मॉनिटरिंग भी होगी।

पारिवारिक व सोशल प्रॉबल के चलते मिलेगा वीकली ऑफ
दरअसल डीजीपी उमेश मिश्रा ने 24 नवंबर को अजमेर जिले का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से चर्चा भी की। जिसमें सामने आया था कि पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी के अलावा स्वास्थ्य पारिवारिक और अन्य भी कई सोशल प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। इसके बाद से ही डीजीपी ने इस पर निर्णय किया है। शुरुआत भी अजमेर जिले से ही हुई है। अजमेर एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि आज 28 नवंबर को पुलिस के जवानों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। 

जरूरत के हिसाब से कैंसल भी हो सकता है ऑफ
इसके बाद से इसे थाने और चौकियों पर भी लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जिला लेवल पर इसकी हर वीक मॉनिटरिंग की जाएगी। आज पहले दिन चार पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ मिलेगा। हर दिन 4 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं दी जा सकती है। वहीं इस वीकली ऑफ को पहले से डिक्लेअर हो चुके अवकाश के साथ नहीं लिया जा सकता है। और यदि कभी प्रदेश में किसी तरह की इमरजेंसी हालात हुए और जरूरत पड़ती है तो इस वीकली ऑफ को कैंसल भी किया जा सकता है। वीकली ऑफ का टाइम सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक का रहेगा।

यह भी पढ़े- राजस्थान में कैबिनेट मीटिंग में गहलोत सरकार ने की बड़ी घोषणा, बेरोजगारों को दिया ये गिफ्ट

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची