स्कूल बंद कर भाग गए शिक्षक, छात्रों से कहा- छुट्टी है, जिले में तैनात हुआ पुलिसबल, जानें मामला

Published : Sep 09, 2022, 12:08 PM IST
स्कूल बंद कर भाग गए शिक्षक, छात्रों से कहा- छुट्टी है, जिले में तैनात हुआ पुलिसबल, जानें मामला

सार

राजस्थान के अजमेर जिले के मसूदा क्षेत्र में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र का शव मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है वहीं, दूसरी तरफ जिस स्कूल में छात्र पढ़ता था वहां छुट्टी घोषित कर कर दी गई है। 

अजमेर. अशोक गहलोत सरकार के लिए परेशानी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही। जालोर में दलित छात्र की मौत का मामला जैसे तैसे शांत हो रहा है कि आज अजमेर में दलित छात्र की लाश मिलने के बाद से बवाल मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। छात्र जिस स्कूल में पढ़ता था उसकी छुट्टी कर शिक्षक भाग गए हैं। पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना हो तो एक साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच सके। इस घटना की जानकारी एसपी और कलेक्टर को भी दी गई है। उन्होंने कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटने के लिए लोकल पुलिस को कहा है। 

दो दिन से लापता था छात्र, आज खान में लाश मिली
दरअसल, अजमेर जिले के मसूदा क्षेत्र से यह मामला सामने आया हैं। मसूदा क्षेत्र में ही रहने वाला और वहीं पढ़ने वाले आर्यन नाम एक किशोर दो दिन से घर से लापता था। वह सात सितंबर को सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था लेकिन न तो स्कूल पहुंचा और न ही शाम को घर ही वापस आया। शुक्रवार सुबह मसूदा क्षेत्र में ही सालों से बंद पड़ी एक खदान में उसका शव मिला। खदान में बारिश का पानी भरा हुआ था। उसका शव पानी की सतह पर आ गया था। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिवार को जानकारी दी।

स्कूल की छुट्टी
परिवार के आरोप थे कि उसे स्कूल के प्रिंसिपल के सामने ही एक छात्रा के अभिभावक ने चांटे मारे थे और जान ले लेने की धमकियां दी थी। स्कूल के प्रिसिंपल ने इसमें दखल नहीं दिया था उल्टा उन्होनें भी बच्चे को धमकाया था। आज आर्यन का शव मिला तो परिवार स्कूल पहंचा। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल ने स्कूल की छुट्टी कर दी और सभी वहां से चले गए।

इसे भी पढ़ें-  भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर मौत, टुकड़ों में बिघरे शव 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल