राजस्थान में कुदरत का करिश्माः 4 साल तक सूनी रही कोख से एक साथ 4 बच्चों ने लिया जन्म, 2 बेटा-2 बेटी

Published : Jun 07, 2022, 01:03 PM ISTUpdated : Jun 07, 2022, 01:18 PM IST
राजस्थान में कुदरत का करिश्माः 4 साल तक सूनी रही कोख से एक साथ 4 बच्चों ने लिया जन्म, 2 बेटा-2 बेटी

सार

राजस्थान के अजमेर जिले के सरकारी हॉस्पिटल में कुदरत के करिश्मे के कई डॉक्टर साक्षी बने। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। साथ ही खुशी की बात यह है कि चारों बच्चे व मां स्वस्थ है। फिलहाल अजमेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं मां और संताने। 

अजमेर (ajmer). जिले में एक चौकाने वाली वाली घटना सामने आई। यहां अजमेर में रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हैं। महिला की कोख पिछले चार साल से सूनी थी। दो साल से वह इस बीमारी का इलाज ले रही थी। बीती रात महिला ने जनाना अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया। चार में से दो बेटे हैं और दो बेटियां हैं। चारों बच्चों के जन्म के बाद उनको नर्सरी में रखा गया है। दो बच्चों को वेंटीलेटर पर भी लिया गया है। जनाना अस्पताल स्टाफ ने बताया कि देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे तक चारों बच्चों का जन्म हुआ है। 

चार साल से सूनी थी कोख, चल रहा था इलाज
 दरअसल अजमेर जिले में स्थित हंटुडी गांव में रहने वाली फरीदा के चार बच्चे एक साथ होने से पूरे परिवार में खुशियां ही खुशियां फैल गई हैं। इन कारण था कि मां-बाप के साथ घर के सभी लोग बच्चें होने का सपना लिए चार साल से इंतजार कर रहे थे। पर फरीदा की कोख चार सालों से सूनी थी। बच्चे की चाहत लिए वह अपना दो सालों से इलाज भी करा रही थी, और उन्हे इसका फायदा भी मिला। फरीदा के पति असलम को कुछ समय पहले ही सोनोग्राफी के जरिए कोख में चार बच्चे होने का पता चला था।

चार बच्चों का पता चला तो और देखभाल करने लगे 
जैसे ही डॉक्टर से उन्हे चार बच्चों के बारे में पता चला तो असलम और उसके परिवार ने फरीदा की और ज्यादा देखभाल करना शुरु कर दिया। दो दिन पहले फरीदा को जनाना स्पताल लाया गया था। उसके बाद सोमवार को उसके लेबर पेन शुरु हुआ। देर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे पहले बच्चे ने जन्म दिया और बारह बजे तक चार बच्चे पैदा हो गए। स्टाफ ने बताया कि चारों बच्चे वैसे तो स्वस्थ हैं। लेकिन कमजोर होने के कारण उनमें से दो को वेंटीलेटर और दो को नर्सरी में रखा गया है। असलम ने बताया कि चार साल से वे बच्चे का इंतजार कर रहे थे। चार साल से कोख सूनी थी। कुछ समय पहले से पत्नी का इलाज चल रहा था। उसके बाद अब एक साथ चार बच्चे उपर वाले की मेहर से मिले हैं। आपको बता दे कि चार संतानों में से दो बेटियां और दो बेटे हैं।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच