राजस्थान में 75 साल का बुजुर्ग बना पिताः 70 वर्षीय महिला ने दिया बेटे को जन्म, शादी के 54 साल बाद संतान सुख

Published : Aug 09, 2022, 12:43 PM ISTUpdated : Aug 09, 2022, 12:50 PM IST
राजस्थान में 75 साल का बुजुर्ग बना पिताः 70 वर्षीय महिला ने दिया बेटे को जन्म, शादी के 54 साल बाद संतान सुख

सार

राजस्थान के अलवर से एक अनोखी खबर सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग दंपती को शादी के पूरे 54 साल बाद संतान सुख प्राप्त हुआ है। यानि उनके घर किलकारी गूंजी है। जहां महिला 70 की उम्र में मां बनी है तो पति 75 साल में पिता बने हैं।

अलवर. राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अलवर जिले में एक दंपत्ति ने कुछ घंटों पहले बेटे को जन्म दिया है। जो अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि दोनों पति - पत्नी की उम्र 70 साल से ज्यादा है। बच्चे को जन्म देने वाली महिला 70 साल की है। तो बच्चे का पिता 75 साल का। जिन्हें अब शादी के 54 साल बाद पहली संतान मिली है। 

शादी के 54 साल बाद पति-पत्नी बने माता-पिता
बच्चे के पिता गोपीचंद पूर्व सैनिक हैं। बांग्लादेश युद्ध के दौरान याद पैर में गोली लगी थी। गोपीचंद का कहना है कि अब बेटा होने के बाद उन्हें काफी खुशी है। पत्नी चंद्रवती भी इस उम्र में मां बनने के बाद खुद को बेहद खुश नसीब महसूस कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि इस उम्र में बच्चा पैदा होने का शायद यह पहला केस है। इस सिम बेटे के पिता गोपीचंद भी अपने पिता के इकलौते बेटे थे। शादी 1968 में चंद्रावती से हुई लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद वह सेना से रिटायर हो गए। पत्नी का भी जगह जगह इलाज करवाया। लेकिन कोई फायदा नही रहा। जिसके बाद उन्होंने अलवर में एक आईवीएफ सेंटर से अपनी पत्नी का ट्रीटमेंट करवाया। बच्चे का वजन करीब 3 किलो के लगभग हैं। जिसकी स्वास्थ्य आदत भी एक दम सही बताई जा रही है।

ये है IVF प्रक्रिया, जिसके जरिए बच्चे ने जन्म लिया
दरअसल, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन से बच्चा पैदा होने का यह पहला मामला नहीं है। करीब 40 साल पहले इंग्लैंड में आजाद हुई इस तकनीक से भारत में अब तक करीब 10 से 15000 बच्चों को जन्म दिया जा चुका है। इस तकनीक के जरिए महिला के अंडाणु और पुरुष के शुक्राणु को मिलवाया जाता है। जब नवजात बनना शुरू होता है तो उसे महिला के गर्भ के रख दिया जाता है। हालांकि भले ही यह प्रक्रिया महंगी हो लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति ने आज एक बार फिर इस खुशी के जरिए दोनों को जवां कर दिया है।

कुछ दिन पहले बना है ये कानून
हाल ही में ivf के लिए जून 2022 में एक कानून भी बनाया गया है जिसके तहत 50 साल से अधिक उम्र के महिलाओं को ivf के जरिए बच्चा पैदा नहीं करवाए जा सकता। लेकिन इस दंपति ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ था।

यह भी पढ़ें-सच्ची प्रेम कहानी: 56 साल दोस्त की तरह रहे पति-पत्नी, लोग देते इनकी मिसाल, फ्रेंडशिप डे पर साथ छोड़ गए दुनिया

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!
राजस्थान में प्रकृति ने दिखाया ऐसा डरावना रूप, घरों में कैद हुए लोग, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे दिन में हो गई रात