अयोध्या मामला के फैसले को लेकर एक शख्स ने फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, लेकिन उसपर पड़ गई ये भारी

 सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया। वहीं फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Asianet News Hindi | Published : Nov 9, 2019 9:49 AM IST / Updated: Nov 09 2019, 03:28 PM IST

बीकानेर (राजस्थान). राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अयोध्या की विवादित जमीन पर रामलला का मालिकाना हक बताया। वहीं फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर राजस्थान पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार रात की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
 नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण सारस्वत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अयोध्या में संभावित फैसले को लेकर शुक्रवार रात को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Latest Videos

नशे की हालत में था शख्स
 यह टिप्पणी पुलिस की निगरानी टीम की नजर में आ गयी और उसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नापासर के पास खारड़ा गांव का रहने वाला है और उसने यह टिप्पणी संभवत: नशे की हालत में की।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
India Canada Row: भारत कनाडा के बीच तनातनी, दांव पर 70000 करोड़
घूंघट वाली सांसद ने खेत में किया काम, राजनीति के साथ फेमली की जिम्मेदारी निभा महिला ने जीता दिल
SCO Summit: क्या है शंघाई सहयोग संगठन, भारत के लिए क्यों है जरूरी । S Jaishankar in Pakistan
India Canada Row: कनाडा लगाता है प्रतिबंध तो इन 5 तरीकों से सबक सिखा सकता है भारत