बाड़मेर में बेटी की सगाई तोड़ी तो लड़के वालों ने काट दी लड़की पक्ष के बुजुर्ग की नाक, इस कारण से टूटी शादी

Published : Aug 13, 2022, 09:26 AM IST
बाड़मेर में बेटी की सगाई तोड़ी तो लड़के वालों ने काट दी लड़की पक्ष के बुजुर्ग की नाक, इस कारण से टूटी शादी

सार

पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले कमल सिंह की नाक काट दी गई थी। लड़के वालों ने दहेज प्रताड़ना के कारण पहली बेटी की हत्या कर दी थी जिसके बाद दूसरी बेटी की सगाई लड़की पक्ष वालों ने तोड़ दी। मामला बाड़मेर का है। 

बाड़मेर. सगाई तोड़ने पर नाराज हुए लड़के वाले पक्ष ने लड़की पक्ष के परिवार के एक बुजुर्ग की नाक काट दी। सबक सिखाने के लिए किए गए इस हमले के बाद पुलिस ने 40 घंटे में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से नाक का कटा हुआ टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि अब वह किसी काम का नहीं है। घटना बाड़मेर जिले की है। प्रदेश में पहली ही घटना ऐसी सामने आई है जिसमें नाक काटने के बाद आरोपी साथ ही ले गए, ताकि इलाज नहीं हो सके। बाड़मेर जिले की शिव थाना पुलिस ने ये कार्रवाई की है। 

सबक सिखाने की धमकी दी थी आरोपियों ने 
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले कमल सिंह की नाक काट दी गई थी। वे अपने खेत में खड़े थे इस दौरान एक कैंपर गाड़ी में कुछ लोग आए और उन्होंने कमल सिंह पर हमला कर दिया। उनमें से दो ने कमल सिंह के हाथ पकड़े और एक अन्य ने खंजर से नाक काट दी और उसे अपने साथ ले गए। खून से सनी हालत में कमल सिंह के भाई मनोहर सिंह ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की एक बेटी की शादी दो साल पहले सामने वाले पक्ष के परिवार में हुई थी।

दूसरी बेटी की सगाई तोड़ दी गई
उसके बाद कुछ दिन पहले ही दूसरी बेटी की सगाई भी उसी परिवार में की गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने पहली  बेटी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई थी। इस कारण दूसरी बेटी की सगाई तोड़ दी गई थी। इस कारण दूसरा पक्ष नाराज था। पुलिस ने बताया कि नाक काटने की इस घटना के दो दिन के बाद अब शुक्रवार रात तीन आरोपियों रेवंत सिंह व उसके भाई कस्तूर सिंह तथा प्रभु सिंह उर्फ परबत सिंह  राजपूत निवासी रूघानाडा थाना शिव को अरेस्ट कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-  इन खूबसूरत लड़कियों ने जयपुर के ढाबे में जो किया हैरान करने वाला, बॉयफ्रेंड भी नहीं कर पाए काबू

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश