
जयपुर. बेटी की शादी करने के बाद भरतपुर का परिवार खुश था, कि बेटी की शादी अच्छे घर में हो गई। इकलौती बहन थी और इकलौता भाई था। परिवार वाले भी खुश थे, सुखी जीवन चल रहा था, कि मंगलवार शाम एक साथ दो परिवारों में भूचाल आ गया। 25 साल के जवान लड़के की मौत हो गई। माता पिता का इकलौता सहारा था वो...उसके शव से लिपटकर घंटों रोती रही मां। उसके साथ ही उसका एक साल का भांजा भी बेहद गंभीर है। उसका आज जन्मदिन है।
मामा की गोद में भांजा, मामा पंतगबाजी कर रहा था, दोनो छत से नीचे आ गिरे
दरअसल. भरतपुर जिले के नगर निगम कार्यालय नजदीक स्थित कोली बस्ती में रहने वाले पच्चीस साल के युवक जितेन्द्र के साथ घटना घटी। जितेन्द्र इकलौता बेटा था। काम से जल्दी घर लौट आया था क्योंकि एक साल का भांजा नैतिक जो घर पर आया हुआ था। उसे गोद में लेकर जितेन्द्र उपर छत पर चला गया। देखा पतंगे उड रही हैं तो उसने भी पतंग निकाली कमरे में से और भांजे को गोद मे लिए लिए ही पतंग उंची कर ली। अचानक बैलेंस बिगड़ा और मामा भांजा दोनो नीचे आ गिरे। एक मंजिल से सिर के बल मामा नीचे गिरा तो अस्पताल में देर रात मौत हो गई। भांजे नैतिक की हालात बेहद गंभीर है।
मां बोली भांजे के लिए पार्टी की तैयारी कर रहा था आज बेटा, उपहार भी लाया था
जांच कर रही पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र की मां ने बताया आज भांजे नैतिक का जन्मदिन है। नैतिक को उसका मामा इतना प्यार करता था कि उसके बिना नहीं रहता था। काम से आते ही उसे गोद में लेकर कमरे में चला जाता था। आज नैतिक का जन्मदिन है लेकिन वह अस्पताल में भर्ती है। जितेन्द्र ने उसके खाने और पार्टी की तैयारी कर ली थी। उपहार ले आया था। आज घर सजाता लेकिन इससे पहले हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र की बहन पिछले सप्ताह ही अपने बेटे को लेकर मां के घर आई थी। आज बच्चे का एक साल पूरा होने पर जन्मदिन मनाया जाना था।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।