जीजा करता रहा रेप और पति बनाता रहा वीडियो, कहा- इसे चैनल पर डालेंगे-कमाई करके दोनों ऐश करेंगे

Published : Apr 30, 2022, 11:18 AM IST
जीजा करता रहा रेप और पति बनाता रहा वीडियो, कहा- इसे चैनल पर डालेंगे-कमाई करके दोनों ऐश करेंगे

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा की रहने वाली है। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति ने अपने सामने ही जीजा से मेरा रेप कराया और उसका वीडियो बनाया। जीजा के बाद दो अन्य लोगों के सामने भी उसने मुझे छोड़ दिया। 

भरतपुर : राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ रेप करने और अन्य लोगों से संबध बनाने के लिए मजबूर करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो एक बार तो पुलिसवालों के भी होश उड़ गए। बाद में विवाहिता की शिकायत पर कुछ नामजद लोगों समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच कामां थाना पुलिस कर रही है। 

तीन साल पहले हुई थी शादी 
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले मई 2019 में शादी हुई थी। वह हरियाणा (Haryana) की रहने वाली है। परिवार ने अपनी हैसियत से भी ज्यादा दहेज दिया था। लेकिन वह सिर्फ एक महीने की कीमत भर थी। एक महीने बाद पति ने पीटकर बाहर निकाल दिया। छह महीने तक अपने घर रही। पति फिर आ गया और मीठी-मीठी बातें कर वापस ले गया। उसके बाद शरीर नोंचने का ऐसा खेल शुरू हुआ कि वह अब तक जारी है। 

जीजा ने रेप किया, पति ने वीडियो बनाया
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले घर पर पति के जीजा आए थे। शराब के नशे में थे। पति ने खुद ही मुझे उनके पास छोड़ दिया। जीजा ने पति के सामने ही रेप किया। पति वहीं खड़े-खड़े इसका वीडियो बनाता रहा। इसके बाद पति ने भी जबरन संबध बनाए। फिर कभी जीजा और कभी पति ऐसा करते रहे। कुछ दिन बाद दो अन्य लोग आए और उसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने भी रेप किया।

वीडियो चैनल पर डालेंगे, ऐश करेंगे
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इसलिए चुप रही कि परिवार वालों ने कहा था कि वही तेरा घर है। लेकिन यह सब कुछ आए दिन होने लगा तो अब सब्र टूट गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति कहता था कि पैसे नहीं लाई कोई बात नहीं... तेरे ये वीडियो चैनल पर डालेंगे और उसके बाद खूब कमाई होगी। फिर दोनो ऐश करेंगे। पुलिस ने दो से तीन नामजद लोगों के अलावा कई अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-उमेद क्लब में नहा रही थी युवती, युवक बना रहा था न्यूड वीडियो, देश के सबसे पुराने क्लब शर्मसार करने वाली कहानी

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में गैंगरेप के दोषियों को फांसीःबुजुर्ग-युवक ने बच्ची को दांत से काटा,नाखून से नोचा-पत्थर से कुचला था

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल