भरतपुर में जिला प्रमुख के बिगड़े बोल, कहा- रात के अंधेरे में अशोक गहलोत हमारे प्रधानमंत्री से मांगते हैं भीख

जिला प्रमुख ने एक बार विवादित बयान देते हुए प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत को भिखारी कह दिया।  भाजपा की तरफ से भ्रष्टाचार और सफाई ठेका के खिलाफ धरना प्रदर्शन में कही ये बात ।

Sanjay Chaturvedi | Published : May 27, 2022 12:56 PM IST / Updated: May 27 2022, 06:27 PM IST

भरतपुर.जिला प्रमुख जगत सिंह के शुक्रवार को एक बार फिर बिगड़े हुए बोल नजर आए। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को नगर निगम के सामने भ्रष्टाचार और सफाई ठेका के
खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान जिला प्रमुख जगत सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार का खजाना खाली है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि प्रदेश के सीएम भी खजाने को लेकर झूठ बोल रहै है।

450 करोड़ केंद्र सरकार देती है

Latest Videos

जिला प्रमुख ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचार व्याप्त है। 60 करोड़ के नए सफाई ठेका के नाम पर नगर निगम महापौर अभिजीत कुमार और राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए खर्चा निकालना चाहते हैं। जगत सिंह ने महापौर और राज्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि यह उनके घर का पैसा नहीं है। 450 करोड़ रुपए केंद्र सरकार की तरफ से आते हैं। 


प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कही ये बात
जगत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान सरकार का खजाना खाली है। मुख्यमंत्री गहलोत भले ही चीखते रहें कि उनके पास पैसा है। लेकिन हकीकत में वो रात के अंधेरे में हमारे मुख्यमंत्री के पास जाकर भिखारी की तरह भीख मांगते हैं, कटोरा लेकर।


गड्ढों में सड़कें हैं
जगत सिंह ने कहा कि नगर निगम 60 करोड़ का नया सफाई ठेका देना चाहता है। शहर की सड़कों को साफ करने के लिए नई मशीन लाना चाहते हैं। लेकिन हकीकत में शहर की सड़कें तो गड्ढों में समा गई हैं। जब सड़कें ही गड्ढे में समा गई है तो मशीन से सफाई किसकी करेंगे। जगत सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम कह दे कि हम भरतपुर में 737 हवाई जहाज को उतारना चाहते हैं। लेकिन उसको उतारने के लिए पहले एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी तो होना चाहिए।

एसीबी में शिकायत करेंगे

जिला ने राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा भ्रष्ट नेता और विधायक पहले कभी नहीं देखा। 4 साल में सरकार ने 1800 करोड़ रुपए दिए लेकिन उसकी ऑडिट कहां है। हम कुछ दिन और देख रहे हैं उसके बाद एसीबी में शिकायत करेंगे कि नगर निगम महापौर और राजमंत्री गर्ग के घर पर छापा मारे जांच करें। सफाई ठेका के नाम पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पैसा जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल जिला प्रमुख जगत सिंह का बयानों के कारण विवादों में आने का पुराना नाता रहा है। जिला प्रमुख बनने के बाद कामां में हुए स्वागत समारोह में उन्होंने प्रशासन, पुलिस व कांग्रेस नेताओं की गुंडई बंद कराने के लिए एके 47 से देख लेने का बयान दिया था। इसके बाद कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र कुम्हेर के गांव सूरौता में स्कूल में हुए कार्यक्रम में काम न करने वाले अधिकारियों को जूतों से काम कराने की बात कही थी। इसके बाद अब नगर निगम के धरने में विवादास्पद बयान दिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
क्रिकेट की पिच पर CM योगी का करारा शॉट्स-देखें VIDEO । CM Yogi Play Cricket
क्या इन 8 ठिकानों पर ईरान ने छिपा दिए परमाणु हथियार? Israel Iran War Update
Bigg Boss 18: कौन हैं 4 जोड़ी कपड़ा लेकर आए BJP के नेता Tajinder Pal Bagga, जूता कांड है मशहूर