भरतपुर में बदमाशों ने गोली मारकर की BJP नेता की हत्या, कार को आर-पार कर गईं 7 गोलियां

Published : Sep 05, 2022, 10:50 AM IST
भरतपुर में बदमाशों ने गोली मारकर की BJP नेता की हत्या, कार को आर-पार कर गईं 7 गोलियां

सार

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी हई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। बीजेपी नेता हिस्ट्रीशीटर भी था। पुलिस इसे गैंगवार के चलते हत्या मान रही है। 

भरतपुर. राजस्थान में रविवार शाम भाजपा कोर कमेटी की बैठक के कुछ घंटों के बाद एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। वह कार से अपने घर जा रहा था इस दौरान उसे सात गोलियां मारी गई। कई गोलियां तो कार से ही आरपार हो गई। देर रात इस घटना के बाद सांसद और जिला अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। देर रात ही पुलिस भी वहां आ गई। भाजपा कार्यकर्ता हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है। पुलिस का मानना है कि संभव है कि गैंगवार के चलते हत्या की गई है। वारदात भरतपुर जिले में हुई है। पूरी रात से पुलिस रात से जिले में नाकाबंदी जारी है। 

कृपाल सिंह की खून से सनी लाश कार में मिली 
भरतपुर पुलिस ने बताया कि जघीना गेट के नजदीक से होकर गुजर रहे कृपाल सिंह को देर रात गोली मार दी गई। वह रात करीब ग्यारह बजे तक अपने साथियों के साथ थे। उसके बाद अपनी कार से घर जा रहे थे। इस दौरान गेट के नजदीक ही घर से कुछ ही दूरी पर गोलियां बरसा दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर एक से ज्यादा थे। सूचना मिलते ही कृपाल सिंह को अस्पताल में लाया गया। आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही कृपाल सिंह की मौत हो गई।

जमीन का था काम
कृपाल सिंह  रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य व मल्लखंभ के जिलाध्यक्ष भी थे। भाजपा के कार्यकर्ता थे। हिस्ट्रीशीटर भी रह चुके थे। इधर, सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेष सिंह, एसपी श्यामसिंह मौके पर पहुंचे। देर रात जैसे ही घर सूचना पहुंची घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक ने सात से ज्यादा टीमें बनाई हैं। पूरे शहर में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि कृपाल सिंह का जमीनों का भी काम था। संभव है कि उनकी हत्या रंजिश के चलते या गैंगवार के कारण कर दी गई है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  लॉरेंस गैंग को डेढ़ करोड़ रुपए दो, धमकी देते हुए फेमस कारोबारी का अपहरण कर ले गए बदमाश 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल