मां ने 7 लाख कर्ज लेकर एक मंडप में कराई 2 बेटों की शादी, कुछ दिनों बाद ही दुल्हनों ने दिखाई अपनी असलियत

Published : May 18, 2022, 07:08 PM ISTUpdated : May 18, 2022, 07:28 PM IST
मां ने 7 लाख कर्ज लेकर एक मंडप में कराई 2 बेटों की शादी, कुछ दिनों बाद ही दुल्हनों ने दिखाई अपनी असलियत

सार

मां ने बड़ी मश्किल से लोन लेकर अपने दोनो बेटों की शादी कराई पर जैसे ही शादी के बाद वे कमाने के लिए निकले पीछे दुल्हन घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गई

भरतपुर.गढ़ी बाजना थाना में अनोखा मामला दर्ज हुआ। जहां पीड़ित ने दुल्हनों और दलाल द्वारा लूट का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के बाद पुलिस एक्शन में आई और इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। टीम ने एक लुटेरी दुल्हन को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से तो दूसरी को मैनपुरी से गिरफ्तार किया। साथ ही दलाल कुलदीप जाटव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उनसे कई चौकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने अपराधियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया।

किराए पर लाता था दुल्हनेॆ
 आरोपियों से पूछताछ करने वाले महेंद्र शर्मा ने बताया की आरोपी दलाल शादी कराकर लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए दो - दो हजार रुपए प्रति दिन के हिसाब से युवतियों को किराए पर लाता था। लोगों से रुपए ऐंठकर पहले उनकी शादी कराता और कुछ दिन बाद लड़के वालों के गहने और नकदी लूटकर भागजाते थे हो जाते।

क्या था मामला
गढ़ी बाजना थाना इलाके के गांव बैसोरा के रहने वाले राजेश कुमार शर्मा और उसका छोटा भाई रामेश्वर दोनों नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पिता का देहांत हो गया और घर पर विधवा मां कमलेश रहती है। जनवरी 2022 में अतीपुरा (करौली) निवासी भरत शर्मा, सोहां (धौलपुर) निवासी मनोज और औड़ेला (रूपवास) निवासी शिवराम दुबे उर्फ भगत उसके घर आए और मां कमलेश से दोनों बेटों की शादी फिरोजाबाद (यूपी) के रहने वाले उनके परिचित की दोनों बेटियों से कराने की बात कही। आरोपियों ने दोनों बेटों की शादी के बदले में पीड़िता से 7 लाख रुपए की मांग की। मां ने 7 लाख का कर्जा लिया। 17 फरवरी को तीनों बिचौलिए प्रीति और चांदनी नाम की दो लड़कियों, उनके भाइयों कुलदीप, नारायण और उनके पिता के साथ गांव बैसोरा आ गए। उसी दिन गांव में ही शादी की सारी रस्में पूरी की गई। शादी के अगले दिन तीनों बिचौलिए 7 लाख रुपए लेकर और दोनों लड़कियों को घर छोड़कर चले गए।

पति कमाने गए, पत्नियों किया घर साफ
शादी के 5 दिन बाद दोनों भाई नौकरी पर वापस नोएडा चले गए। 5 मार्च को बिचौलिए और लड़कियों के भाई उनके घर बैसोरा आए। उस समय घर पर केवल प्रीति और चांदनी थी, मां कमलेश खेतों में काम करने गई थी। दोनों दुल्हनों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में रखे सोने के जेवरात और 20 हजार की नगदी लेकर भाग गईं।

इसे भी पढ़े राजस्थान की इस दुल्हन से बचके : जीवनभर की कमाई लगाकर की बेटे की शादी की, बहू ने ससुराल आते ही कर दिया ऐसा कांड

इसे भी पढ़ें-राजस्थान की इस महिला ने मैरिज एनिवर्सरी के दिन दिया, पति को डेथ एनिवर्सरी का तोहफा

इसे भी पढ़ें-मैट्रोमोनियल साइट पर मिले दूल्हे ने पचास पार की दुल्हन से किया ऐसा कांड, महिला पहुंची थाने, जाने मामला

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश