घर के सभी लोगों को नशा देकर सुलाया उसके बाद घर में प्रेमी को बुलाकर संबंध बनाएं देर रात कुल्हाड़ी से पति की गर्दन काट दी।पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जयपुर. राजस्थान के दौसा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक महिला ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी के दिन घर में ऐसा तांडव मचाया कि पुलिस वालों के भी होश उड़ गए । दरअसल अवैध संबंधों के चलते उस महिला ने पहले तो परिवार के सभी सदस्यों को नशा देकर सुला दिया। उसके बाद उसी घर में अपने प्रेमी को बुलाया । उससे संबंध बनाए और देर रात अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी । इस हत्याकांड में प्रेमी ने बराबर का साथ दिया। दौसा पुलिस ने आज इस हत्याकांड का खुलासा किया है। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मैरिज एनिवर्सरी के दिन दिया डेथ एनिवर्सरी का तोहफा

दरअसल 2 दिन पहले दौसा में एक घर से एक युवक की लाश मिली । शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। पत्नी रेशंता देवी एक कमरे में बैठी रो रही थी। इस पूरे हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने मृतक ओम प्रकाश गुर्जर की पत्नी से सख्ती से पूछताछक की तो वह टूट गई । 

उसने पुलिस को बताया कि उसका और धर्मवीर सिंह गुर्जर का काफी समय से संबंध चल रहा था। इस बारे में पिछले दिनों ही पति ओम प्रकाश गुर्जर को पता चला था और उसने धमकी दी थी। इसी बात से पत्नी रेशंता देवी परेशान थी। 2 दिन पहले आरोपी और उसके पति की शादी की एनिवर्सरी थी तो उसने सभी के लिए खाना बनाया था और उसी खाने में उसने पति और सास को नशा मिला कर दे दिया। वे दोनों सो गए उसके बाद उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया घर बुलाने के बाद दोनों ने संबंध बनाए और फिर दोनों ने मिलकर ओम प्रकाश गुर्जर को रास्ते से हटा दिया। 

 इस मर्डर को एक हादसा दिखाने की कोशिश की गई । लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में इस मर्डर का खुलासा कर दिया। हत्या की आरोपी रेशंता और धर्मवीर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े- अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश फिर की पति की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो हुआ बड़ा खुलासा