राजस्थान में कुत्ते को लेकर भिड़ गए पड़ोसी, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े, किसी का सिर फूटा, किसी की नाक टूटी

Published : May 08, 2022, 08:55 PM IST
राजस्थान में कुत्ते को लेकर भिड़ गए पड़ोसी, लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े, किसी का सिर फूटा, किसी की नाक टूटी

सार

इस हमले में किसी का हाथ टूट गया है तो किसी का दांत। महात्मा गांधी अस्पताल में गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों तरफ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भीलवाड़ा : राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा सामने आई है। यहां पड़ोसियों के बीच चल रही पुरानी रंजिश को कुत्ते के एक मामूली से विवाद ने इतनी हवा दी कि 10 से ज्यादा लोगों को अस्पताल जाना पड़ा। छह लोगों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि बाकी को छुट्टी दे दी गई है। विवाद की सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया। पूरा मामला मांडल थाना क्षेत्र की है।

कुत्ते को लेकर निकले हथियार
पुलिस ने बताया कि लतीफ और उसके पड़ोसी सिकंदर के बीच विवाद हुआ और विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। शुक्रवार रात लतीफ खान का पालतू कुत्ता पड़ोसी सिकंदर के घर के बाहर खड़ा हो गया। सिकंदर के बच्चों ने कुत्ते को भगाने की कोशिश की तो इसी बात पर लतीफ और उसके परिवार के सदस्य बाहर आ गए। सभी सिकंदर और उसके परिवार से गाली गलौज करने लगे । 

महिला, बच्चे सभी भिड़ गए
लड़ाई की आवाज सुन सिकंदर का परिवार भी बाहर आ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। महिलाएं, बच्चे सभी पर लाठी और सरिया से हमला  किया गया। इस विवाद में लतीफ उसकी पत्नी जयबू निशा, बेटा आयुब, नाती मोहम्मद, पुत्रवधू हसीना बानो, वसीम मोहम्मद और आसिफ पठान घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सिकंदर उसके बेटे चांद खां और मुराद का घायल हो गए। इनमें से मोहम्मद आसिफ और वसीम खा को बेहद गंभीर चोटे आई है। शुक्रवार को हुए इस विवाद की पुलिस जांच कर रही है, वहीं कुछ लोग अभी बी अस्पताल में भर्ती हैं।

इसे भी पढ़ें-जोधपुर के बाद झालावाड़ में बवाल : दो पक्षों में खूनी खेल, फायरिंग में एक की मौत, चार वाहन भी फूंके, भारी तनाव

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में सनकी आशिक ने गर्लफ्रेंड को दी ऐसी खतरनाक मौत, क्राइम सीन देखकर पुलिस भी दंग रह गई, मच गया कोहराम

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 3 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी तक बारिश का कहर, सोमवार के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Weather Forecast 2 August 2026: 7 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बदलेगा मौसम