राजस्थान के उदयपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की दर्दनाक तरीके से हत्या कर  दी। लाश देखकर पुलिस के भी पांव तले की जमीन खिसक गई। पहले जानवरों की तरह पीटा फिर उसके बाद उसी के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया। उसके हाथ और पैर बांध दिए। उसके बावजूद भी उसकी हैवानियत नहीं रुकी। लाश पर भी उसने पत्थरों से कई वार किए। 

उदयपुर (राजस्थान). उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की सनक ने उसे ना केवल हत्यारा बना दिया, बल्कि उसने उसे ही दुर्दांत तरीके से मौत के घाट उतार दिया। जिससे वह बेपनाह मोहब्बत करता था। लव अफेयर और उसके बाद हत्या करने की इस वारदात का जब खुलासा हुआ तो पुलिस वाले भी रहे दंग रह गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमिका की शादी कहीं और होने वाली थी प्रेमी चाहता था उसके साथ भाग चले 
पुलिस ने बताया कि 5 मई को लालपुरिया गांव के पास एक युवती का शव बरामद हुआ। शिनाख्त में पता चला कि युवती रेखा मीणा है और वह सराड़ा थाना क्षेत्र के खार गांव की रहने वाली है। परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि विनोद नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने बताया कि विनोद.... रेखा को जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन रेखा अपने परिवार के कहे अनुसार शादी करने को तैयार थी। इसी बात से विनोद परेशान था। वह नहीं चाहता था कि रेखा की शादी उसके परिवार वाले कहीं और करें । इसी कारण विनोद काफी समय से रेखा पर भाग चलने का दबाव बना रहा था। 

मां से कह कर आई थी बेटी कुछ देर में आ रही हूं 
परिवार से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि 5 मई को रेखा शाम के समय घर से निकली थी । मां ने पूछा तो मां से कहा कि वह कुछ देर में आ रही है । रेखा को उसके प्रेमी विनोद ने बुलाया था । विनोद ने रेखा को लालपुरिया गांव के नजदीक तालाब के पास बुलाया । विनोद ने फिर से रेखा को साथ चलने के लिए कहा रेखा ने इंकार कर दिया तो रेखा से उसने गंभीर मारपीट की । उसके बाद उसी के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया उसके हाथ और पैर बांध दिए । उसके बावजूद भी उसकी हैवानियत नहीं रुकी । लाश पर भी उसने पत्थरों से कई वार किए। पुलिस को इस घटनाक्रम का पता चला तो पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर विनोद को दबोच लिया । देर रात उसे गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है । इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद रेखा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है । परिवार जल्द ही रेखा की शादी करने वाला था। उसके लिए लगातार रिश्ते देखे जा रहे थे।