10 लग्जरी कारों से भी महंगा है ये घोड़ा: हवा से भी ज्यादा तेज दौड़ता!, 50 हजार हर महीने देखरेख पर होते खर्च

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घुड़सवारी की नेशनल जूनियर चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो रही है। देशभर से यहां 200 खिलाड़ी और घोड़े आए हुए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जयपुर से आए एक घोड़े की हो रही है। क्योंकि इसकी कीमत इतनी है कि इसमें 8 से 10 लग्जरी कारें आ जाएं। जिसकी देखरेख पर हर महीने करीब 50 हजार रुपए का खर्च आता है। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 12, 2022 12:24 PM IST / Updated: Dec 12 2022, 05:55 PM IST

जयपुर. अक्सर राजस्थान में धोरीले टीलों पर हम केवल ऊंट देखते हैं। यहां लोग अपने ऊंटों को आकर्षक दिखाने के लिए उनका श्रृंगार भी करते हैं। लेकिन राजस्थान में एक घोड़ा ऐसा भी है प्रोग्राम जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है। जितनी ज्यादा कीमत इस घोड़े की है। उतने ही ज्यादा कलाकारी भी इस घोड़े में है। यह घोड़ा हवा से भी ज्यादा तेज दौड़ता है। घोड़े की साज संभाल और देखरेख पर हर महीने करीब 50 हजार रुपए का खर्च आता है। 

 एशियन गेम्स में पार्टिसिपेट कर चुका है यह घोड़ा
यह घोड़ा जयपुर के रहने वाले राइटर मानदातर सिंह के पास है। जिन्होंने इसे करीब 80 लाख रुपए देकर इसे आयरलैंड से मंगवाया था। मान दातार सिंह पेशे से एक घुड़सवार है। यह घोड़ा उन्हें अब तक कई नेशनल चैंपियनशिप में मेडल भी दिलवा चुका है। साथ ही यह घोड़ा एशियन गेम्स के ट्रायल में भी पार्टिसिपेट कर चुका है। 

Latest Videos


 
भोपाल में हो रही नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएगा अपना कमाल
मान दातार सिंह बताते हैं कि उन्हें हमेशा से घुड़सवारी का शौक नहीं था। दोस्तों के साथ उन्होंने 2016 में शौकिया तौर पर घुड़सवारी करना शुरू किया था। धीरे-धीरे उन्हें इस तरीके का इंटरेस्ट हुआ कि उन्होंने कई नेशनल चैंपियनशिप में भी पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया। जब उन्हें घोड़े के बारे में पता चला तो उन्होंने इस घोड़े को आयरलैंड से मंगवा लिया। मांधाता सिंह बताते हैं कि अब भोपाल में 13 दिसंबर को एक नेशनल चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसमें वह घोड़े के साथ ही घुड़सवारी करने जा रहे हैं। यहां राजस्थान के अलावा प्रदेश के कई राज्यों से करीब 90 प्लेयर और उनके घोड़े चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट करने वाले हैं। मानदातार सिंह कहते हैं कि उन्हें अपने घोड़े पर इतना विश्वास है कि वह इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल ही हासिल करेंगे।

आधा किलो मीटर प्रति 5 सेकेंड की रफ्तार से दौड़ता है...
मान दातार सिंह ने बताया कि इस घोड़े का हर महीने का खर्च करीब 40 से 50 हजार रुपए हैं। क्योंकि घोड़े की देखभाल के लिए एक ग्रूमर रखा हुआ है। इसके अलावा इसका फीड जिसे हम खाना भी कह सकते हैं। उसे विदेश से ही मंगवाया जाता है। घोड़े की नस्ल आयरिश स्पोर्ट्स हॉर्सेस है। जो रफ्तार पकड़ने के बाद करीब आधा किलो मीटर प्रति 5 सेकेंड की रफ्तार से दौड़ता है।


यह भी पढ़ें-इंदौर की लेडी कांस्टेबल को सलाम: केस सुलझाने बनी स्टूडेंट, 3 महीने कॉलेज में रहकर सीक्रेट मिशन को दिया अंजाम
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev