आज जयपुर पहुंचेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा,ऐसा है उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, 3 दिन के दौरे पर आ रहे राजस्थान

Published : May 19, 2022, 04:11 PM ISTUpdated : May 19, 2022, 04:20 PM IST
आज जयपुर पहुंचेंगे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा,ऐसा है उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, 3 दिन के दौरे पर आ रहे राजस्थान

सार

आज  शाम 4.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ये रहेगा आज का उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम। तीन दिनी शिविर के बाद वापस रवाना होगे दिल्ली।

जयपुर. प्रदेश की राजधानी में होने वाले वाले भाजपा के चिंतन शिविर के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर पहुंच रहे है। उनके इस शिविर का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए नड्डा गुरुवार शाम 4.30 बजे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एक प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले उनके राजस्थान प्रवास में वे तीन दिन तक चिंतन शिविर के विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे। इसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये है आज का मिनट- टू- मिनट कार्यक्रम
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के तहत  वे गुरुवार शाम को साढ़े चार बजे जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। यहां भाजपा व अन्य संगठनों की ओर से जगह- जगह आयोजित होने वाले स्वागत- सम्मान समारोह में शामिल होते हुए वे शाम छह बजे होटल पहुंचेंगे। 45 मिनट आराम करने के बाद वे शाम 6 बजकर 45 मिनट पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाद में शाम 7.30 बजे नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक में शामिल होकर रात 9 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। फिर रात का भोजन कर रात्रि विश्राम करेंगे।  

दो दिन ये एक्टिविटी राष्ट्रीय अध्यक्ष की
कार्यक्रम के तहत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके लिए वे सुबह 8.30 बजे नाश्ता करेंगे। सुबह 10 बजे बैठक शुरू हो जाएगी। जिसमें सुबह 11.30 बजे तक उद्घाटन सत्र होगा। जबकि दोपहर 12 बजे से बैठक का दूसरा सत्र शुरू हो जाएगा। दोपहर 1.30 बजे लंच के एक घंटे के सेशन के बाद दोपहर 2.30 बजे से फिर तीसरा सत्र शुरू होगा। जो डेढ घंटे चलेगा। इसके बाद शाम 4 बजे आधे घंटे का टी ब्रेक होगा। 4.30 बजे बैठक का चौथा सत्र शुरू होगा। शाम 5.30 बजे नड्डा जलपान करेंगे। शाम 6.30 बजे से 8 बजे तक फिर बैठक में शामिल होने के बाद वे रात 9 बजे भोजन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
तीन दिवसीय प्रवास में अंतिम दिन 21 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सुबह 8 बजे नाश्ता करने के बाद सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक दूसरे व 11 बजे से एक बजे तक के तीसरे सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद लंच लेकर दोपहर 2.45 बजे से 3.30 बजे तक चौथे सत्र का हिस्सा होंगे।

इसे  भी पढ़े-कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में भाजपा की बैठक, जानिए इसके बारे में सब कुछ

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच