मेले में हुआ हादसा, दो कास्टेंबलों ने हिम्मत दिखा आग पर पाया काबू, उनका साहस को देख लोग कर रहे सैल्यूट

Published : Sep 06, 2022, 08:09 PM ISTUpdated : Sep 06, 2022, 08:14 PM IST
मेले में हुआ हादसा, दो कास्टेंबलों ने हिम्मत दिखा आग पर पाया काबू, उनका साहस को देख लोग कर रहे सैल्यूट

सार

राजस्थान के चुरू जिले में हर साल लगने वाले गोगाजी मेले में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लगने की घटना हुई। दुकानों में जल्दी जलने वाला सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। वहां ड्यूटी दे रहे कांस्टेबलों की सूझबूझ और साहस से बची लोगों की जान।

चूरू. थाना दूधवाखारा क्षेत्र के गांव झारिया में प्रतिवर्ष भरने वाले गोगाजी महाराज के दो दिवसीय मेले में दोपहर करीब 12.30 बजे भरे मेले मे सलेंडर भभकने से दुकानों में आग लग गई। मौके पर मौजूद थाना अधिकारी सुरेश कुमार मय जाप्ता ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ी जन धन हानि को रोका जा सका।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा भीड़ को अलग किया। मेले के दौरान लगी दुकानें ,नायलॉन के टेंट के पर्दे व प्लास्टिक के तिरपालों से बनी होने के कारण आग ने चन्द सैंकेडों में ही भंयकर रूप धारण कर लिया। दुकान व दुकानों में रखा सामान धू धू कर जलने लगा व आग तेज होने के कारण महिला दुकानदार व उनके नन्हे बच्चे भी आग में घिर गये थे।

शीघ्र जलने वाले सामानों को किया अलग
चूरू एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि मेले में मौजूद पुलिस जाब्ता द्वारा दुकानों के सामान को हटाना शुरू किया। कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार व नरेश कुमार साहस का परिचय देते हुये भभकती आग के बीच पहुंचे। प्रदीप ने तुरन्त जलते हुये सलेंडर को भीड से अलग ले जाकर बन्द किया व नरेष कुमार ने जलती दुकानों की कतार में से बलिंया उखाड कर व धूप के बचाव हेतु लगाये गये नायलॉन के टेंट के पर्दे व प्लास्टिक के तिरपालों को अलग किया, जिससे आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका तथा धधकती आग में से महिला दुकानदारों व उनके नन्हे बच्चों को बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे कोई जनहानि नही हुई।

पुलिस कांस्टेबल हुए जख्मी
आग बुझाने के दौरान दोनो कांस्टेबल भी कुछ झुलस गये, जिनका तुरन्त प्राथमिक उपचार करवाया गया। घटना के बारे में सूचना मिलते ही तुरन्त सीओ राजेन्द्र बुरडक मय जाप्ता व अग्निशमन वाहन समेत पहुंचे। उससे पहले ही दोनो कानिस्टेबलो की सुझबुझ से आग पर काबू पा लिया गया। दोनों पुलिसकर्मियों के बारे में जयपुर  पुलिस मुख्यालय में जानकारी भेजी गई है।

यह भी पढ़े- राजस्थान में हुआ भांग पीने का कंपटीशन, जीतने वाला इतनी पी गया कि सब रह गए हक्के बक्के, 2 हजार लोग हुए शामिल

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल