सुबह आंख खुलते ही दरवाजे पर दिखा कोबरा सांप, दहशत में पूरा परिवार फिर से चला गया सोने...

Published : Dec 01, 2019, 07:43 PM IST
सुबह आंख खुलते ही दरवाजे पर दिखा कोबरा सांप, दहशत में पूरा परिवार फिर से चला गया सोने...

सार

राजस्थान में एक परिवार सुबह-सुबह उस वक्त दहशत में आ गया। जब उनको दरवाजे पर एक कोबरा सांप दिखाई दिया। लेकिन सांप चाहकर भी अंदर नहीं जा पाया। पूरा परिवार इतना डरा हुआ था कि वह फिर से बिस्तर पर सोने के लिए चले गए।


कोटा (राजस्थान). सोचो अगर किसी के सामने आचनाक कोबरा सांप आ जाए तो उसका क्या हाल होगा। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में सामने आया है। जहां एक परिवार के लोगों के उस समय अचानक होश उड़ गए। जब उनको अपने दरवाजे पर एक कोबरा सांप दिखा।

चाहकर भी कमरे में नहीं जा पाया सांप
दरअसल, ये हैरान कर देने वाला मामला कोटा शहर में रविवार की सुबह 6 बजे के आसपास का बताया जाता है। जहां सांप कमरे में घुस तो रहा था, लेकिन वह चाहकर भी अंदर नहीं जा पा रहा था। क्योंकि वो इतना मोटा था जिसकी वजह से वो बीच में ही गेट के नीचे फंस गया। वह आधा अंदर था और आधा बाहर था।

सांप को देखते ही वापस चले गए सोने
परिवार के लोगों ने जब सुबह कमरे का दरवाजा खोला तो उनको एक सांप दिखाई दिया। वह डर के चलते फिर से वापस अपने बिस्तरों में चले गए। इसके बाद उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को सूचित किया तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और सांप को पकड़ने वाले को बुलाकर उसको पकड़वाया गया। तब जाकर लोगों की जान में जान आई

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी