पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान में भी ठंड का कहर जारी, गिरा तापमान

Published : Jan 17, 2020, 03:03 PM ISTUpdated : Jan 17, 2020, 03:51 PM IST
पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान में भी ठंड का कहर जारी, गिरा तापमान

सार

पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान फिर सामान्य से नीचे चला गया।

जयपुर. मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अनेक इलाकों में न्यूनतम तापमान फिर सामान्य से नीचे चला गया और सर्दी जोरों पर है। इसके अलावा घने कोहरे से भी जनजीवन प्रभावित हुआ है।

गिरा इतना तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि बीते चौबीस घंटे में चुरू में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सीकर में यह 4.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी और गंगानगर में 4.1 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 5.3 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तथा जोधपुर में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

राजधानी जयपुर में कल रात न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में अभी न्यूनतम तापमान कम ही रहेगा। वहीं सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, धौलपुर सहित पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में अनेक जगह कुहरा छाया रहेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tragic Accident: मां-बेटे और गर्भवती बहू की दर्दनाक मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार
रूटीन वॉक से मर्डर प्लान तक: इंदौर वाली सोनम स्टाइल में पत्नी ने कराया पति का मर्डर और फिर...