राजस्थान में गैंगरेप के दोषियों को फांसीःबुजुर्ग-युवक ने बच्ची को दांत से काटा,नाखून से नोचा-पत्थर से कुचला था

Published : Apr 29, 2022, 02:15 PM ISTUpdated : Apr 29, 2022, 02:26 PM IST
राजस्थान में गैंगरेप के दोषियों को फांसीःबुजुर्ग-युवक ने बच्ची को दांत से काटा,नाखून से नोचा-पत्थर से कुचला था

सार

बूंदी में पोक्सो कोर्ट नाबालिग से गैंगरेप और हत्या के दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। 62 साल के बुजुर्ग और 27 साल के युवक ने मिलकर एक 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या करने के बाद लाश के साथ रेप किया था।

जयपुर. राजस्थान के बूंदी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बूंदी कोर्ट ने 15 साल की एक किशोरी से गैंगरेप कर उसकी दुर्दांत हत्या करने के मामले में एक बुजुर्ग, एक युवक को फांसी की सजा सुनाई है। इस पूरे घटनाक्रम में बूंदी पुलिस ने भी शानदार काम किया और जल्द से जल्द सभी दस्तावेज तैयार कर जार्चशीट कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट ने भी बिना समय गवाएं बयानों की लाइन लगा दी और उसके बाद दोनो आरोपियों का जुर्म मानते हुए उन्हें फांसी की सजा दे दी। एक लाख रुपए से भी ज्यादा का जुर्माना भी लगाया गया है। 

मवेशी चराने गई थी 15 साल की किशोरी, उसे उठा ले गए थे 
पुलिस ने बताया कि  काला कुआं गांव के पास जंगल में बकरियां चराने गई 15 साल की मासूम से 23 दिसंबर 2021 में साथ गांव के जवाई सुल्तान भील उम्र 27 वर्ष और छोटू लाल उम्र 62 वर्ष ने गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं बच्ची को बुरी तरह से दातों से जगह- जगह कांटा भी था। नाखूनों से नोचा और घसीटा था। रेप करने के बाद पत्थर से इतनी बार कुचला की उसकी पहचान करना भी पुलिस के लिए मुश्किल हो गया था। इस बीच चुन्नी से उसका गला दबाकर उसे मौत दी जा चुकी थी। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो शरीर पर चोट के दर्जनों निशान मिलने के साथ ही 25 गंभीर घाव भी मिले थे। 

24 घंटे में पुलिस ने एक्शन लिया, आरोपी दबोच लिए 
पुलिस को जब शव मिला तो पुलिस ने हत्या की जांच शुरु कर दी। एसपी ने दस से ज्यादा थानों की पुलिस को तैनात कर दिया और 24 घंटे में ही आरोपी दबोच लिए गए। दोनो आरोपियों के साथ एक बाल अपचारी भी था जिसने रेप और मर्डर में साथ दिया था। पुलिस ने बताया कि बच्ची छोटू लाल को नाना कहती थी।

इसे भी पढ़ें-पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवक ने किया बलात्कार

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में आशिक का आवारापन: फोन पर लड़की से बोला-तुम मुझे बहुत पसंद हो..भाग चलो ऐश करेंगे, फिर जो हुआ वो गजब

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Javed Khan Garba Show: धमकियों के बाद 2 गरबा शो रद्द, आखिर क्यों पीछे हटे कलाकार?
Tiger Shroff Attack: बाल कटवाए, कपड़े बदले…फिर भी पकड़े गए शूटर, कैसे फेल हुआ अनिल पंडित का प्लान?