राजस्थान के धौलपुर से आशिकी का एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां पहले लड़की ने लड़के को मिलने के लिए बुलाया, लड़का फूल लेकर प्रोपज करने पहुंचा। लड़की और उसके घर वालों ने आशिक और उसके दोस्त को इतना पीटा कि बाद में पुलिस को बुलाना पडा।

जयपुर. धौलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफा आशिक से परेशान होकर लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि हडकंप मच गया। लड़की और उसके घर वालों ने आशिक और उसके दोस्त को इतना पीटा कि बाद में पुलिस को बुलाना पड गया। बाद में पुलिस वाले दोनो को पुलिस जीप में डालकर थाने ले गए। निहालगंज थाना पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहीं से मिल गए फोन नंबर तो दोस्ती करने के लिए फोन किया
लड़की के परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी को कहीं से लड़की के मोबाइल नंबर मिल गए। उसके बाद उसने लड़की से बात करने की कोशिश शुरु कर दी। लड़की ने बात नहीं की और घर वालों को बताया। घर वालों ने लड़के को डांट दिया तो कुछ दिन तक उसने फोन नहीं किया। लेकिन कुछ दिन के बाद आशिक पर चढ़ा आशिकी का भूत फिर से मचलने लगा। उसने लड़की को फोन करना फिर से शुरु कर दिया। इस बीच लड़की ने दो से तीन बार अपने फोन नंबर भी बदले लेकिन बात नहीं बनी। हर बार नए नंबर पर लड़के का फोन आने लगा। 

परिवार वालों को बताया कि परिवार वालों ने जूतों से उतारा भूत
परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पूरी प्लानिंग की और फिर लड़के को मिलने के लिए बुलाने को कहा। लड़के का फोन आया तो लड़की ने उसे सुनसान जगह पर मिलने बुलाया। लड़का अपने दोस्त के साथ वहां पर आ गया। वहां पहले से ही लड़की के घर वाले तैयार थे। सभी ने मिलकर दोनो लड़कों को जो पीटा.... लोग वीडियो बनाते रह गए। लड़की ने भी आशिक के चेहरे पर दो चार चप्पल जड़ दी और चेहरे का नक्शा बिगाड़ दिया। बाद में पुलिस वालों को फोन किया गया तो बची हुई कसर पुलिस ने पूरी कर दी। पुलिस वाले दोनो लड़कों को गाड़ी में पटककर ले गए।