काला हिरण शिकार केस: कोर्ट में हाजिर नहीं हुए सलमान, तो फिर जाएंगे जेल

Published : Jul 06, 2019, 09:39 AM ISTUpdated : Jul 12, 2019, 04:41 PM IST
काला हिरण शिकार केस: कोर्ट में हाजिर नहीं हुए सलमान, तो फिर जाएंगे जेल

सार

काले हिरण के शिकार मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे सलमान खान को कोर्ट ने पेशी पर हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर सलमानब अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी। अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।  

जोधपुर। दबंग सलमान खान के लिए फिर परेशानी वाली खबर है। काले हिरण के शिकार मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहे सलमान खान को कोर्ट ने पेशी पर हाजिर होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर सलमानब अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, तो उनकी जमानत खारिज कर दी जाएगी। मामले की 4 जुलाई को सुनवाई थी। अगली सुनवाई 27 सितंबर को होगी।


पिछले साल 5 अप्रैल को जोधपुर सेशन कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवकुमार खत्री ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। वहीं बाकी आरोपियों सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया था।

सलमान ने जिला व सेशन कोर्ट में अपील की थी। 7 अप्रैल को जिला एवं सेशन कोर्ट ने सलमान के खिलाफ सुनाई गई निचली अदालत की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें सशर्त जमानत दे दी थी।
 
उल्लेखनीय है कि 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और उनके सह कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, नीलम, सोनाली बेंद्रे और दुष्यंत सिंह पर कांकाणी गांव में एक काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Success Story: कबाड़ बीनने वाले के बेटे ने किया कमाल! NEET में 564 अंक लाकर बदल दी किस्मत
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल