
अजमेर. अवैध संबध, शराब, कबाब और उसके बाद सनसनीखेज हत्या...। मर्डर मिस्ट्री को जांचने के बाद जब पुलिस ने राज खोला तो हर कोई दहल गया। क्योंकी यहां एक दोस्त और पत्नी ने धोखा दिया। जिसका अंजाम मौत तक पहुंचा। यह पूरा घटनाक्रम राजस्थान के अजमेर शहर का है। अजमेर की टॉडगढ थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
लाश मिलने के बाद दोस्त को उठाया तो सारा भेद खुल गया
पुलिस ने बताया कि करीब दस दिन पहले 20 साल का ललित सिंह अचानक गायब हो गया था। उसके पिता गोपाल सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया। पुलिस लापता ललित को तलाश करती रही। पता चला दो दिन पहले गांव के ही एक कुएं में ललित का शव मिला। उसके कमर पर मोटा रस्सा एक पत्थर से बांधा गया था। जांच में पता चला कि दम घुटने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त श्याम सिंह के बारे में पता चला। श्याम सिंह को पूछताछ के लिए उठाया तो सारा भेद खुल गया।
जिससे बनाए जिस्मानी संबंध उसको ही मार डाला
पता चला कि ललित कई बार श्याम सिंह की अनुपस्थिति में उसके घर आता था। उसकी पत्नी के साथ उसके संबध थे। 19 नवम्बर को ललित और श्याम सिंह ने गांव के ही एक मंदिर में बकरा काटा और उसक बाद शराब और कबाब पार्टी हुई। ललित और श्याम सिंह दोनो ने शराब पार्टी की। श्याम सिंह शराब पीने के बाद अपने घर चला गया। बाद में ललित ने श्याम सिंह की पत्नी का नाम लेते हुए जबरन उसके घर में घुस गया। श्याम ने अपने दोस्त ललित का नाक और मुंह दबा दिया। अवैध संबध का राज नहीं खुल जाए इस कारण पत्नी ने भी श्याम सिंह का साथ दिया। बाद में ललित की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक आए। पुलिस ने अब दोनो को अरेस्ट कर लिया है। अवैध संबधों का भी खुलासा हो गया है। पुलिस ने बताया कि कई दिनों से ललित और श्याम सिंह की पत्नी कांता में संबध थे, श्याम सिंह को पता चला तो ललित ने उससे माफी भी मांगी थी। लेकिन उसके बाद भी ये संबध जारी थे।
यह भी पढ़ें-एक करोड़ देकर की शादी, अब बीवी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा-वो पति के नाम पर कलंक है!
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।