ये है हैवान ससुर: शादी के बाद से ही बहू से करने लगा रेप, 5 साल कर रहा था हैवानियत..बनना चाहता था पत्नी!

 यह शर्मनाक घटना अलवर जिले के रैणी थाने का है, जहां 60 साल से भी ज्यादा की उम्र का ससुर बहू के साथ पिछले 5 साल से रेप कर रहा था। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने के साथ ही शादी तोड़ने और घर से बाहर निकालने का धमकी देता था।

Asianet News Hindi | Published : Dec 7, 2021 1:27 PM IST

अलवर (राजस्थान). ससुर और बहू का रिश्ता एक बाप-बेटी की तरह होता है। अगर सास डांट-फटकार दे तो ससुर उसकी पक्ष में आ जाता है। लेकिन राजस्थान के अलवर जिला से इस पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ससुर इस तरह हैवान बना कि वो अपनी बहू का मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ रेप करने लगा। क्योंकि पीड़िता अपनी शादी में दहेज नहीं लाई थी, इसलिए उसने बहू को अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताई हैवान ससुर की करतूत
दरअसल, यह शर्मनाक घटना अलवर जिले के रैणी थाने का है, जहां 60 साल से भी ज्यादा की उम्र का ससुर बहू के साथ पिछले 5 साल से रेप कर रहा था। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने के साथ ही शादी तोड़ने और घर से बाहर निकालने का धमकी देता था। पीड़िता किसी तरह अपनी बदनामी के चलते सब सहती रही। लेकिन अब उसने हिम्मत करके पुलिस थाने में जाकर आरोपी करतूत बताते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के बाद से करने लगा था हैवानियत
बता दें कि पीड़िता की शादी  करीब 5 साल पहले हुई थी। उसका पति प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है, इसलिए उसका एक्जाम के चलते बाहर आना-जाना लगा रहता था। वहीं महिला के पिता की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है, इसलिए शादी बेहद सादे तरीके से की थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ससुर ने शादी के कुछ महीने बाद ही उसे  संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इस दौरान उसने कई बार बहू का बलात्कार किया। आरोपी बहू पर पत्नी की तरह हक जताता था। बताया जाता है कि पीड़िता की सास, ननद और उसका पति भी बाद में दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। पुलिस ने सभी के  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


यह भी पढ़ें-बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं: Dholpur में पिता करता था 13 साल की बच्ची का यौन शोषण, प्रिंसिपल को बताई पीड़ा

दरिंदगी की हदें पार: 7 दिन बाद होनी थी शादी, रेप नहीं कर सका तो फोड़ी आंख, अश्लील वीडियो बना करता था ब्लैकमेल

Rajasthan: 52 साल के BJP MLA पर 38 साल की महिला ने 2 साल तक रेप करने का लगाया आरोप

Share this article
click me!