दौसा में लड़की के साथ गैंगरेप: स्कूल के पास से उठाया, अस्मत लूटी फिर रात में हाईवे पर कचरे के ढेर में फेंका

राजस्थान के दौसा जिलें में एक 15 वर्षीय लड़की से गैंग रेप करने का सनसनीखेज मामला। आरोपियों ने पहले बलात्कार  किया और फिर अधमरी हालत में कचरे के ढेर के पास फेंक गए। पुलिस ने लड़की को जख्मी हालत में किया बरामद।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jul 14, 2022 11:59 AM IST / Updated: Jul 14 2022, 05:37 PM IST

दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया। दरिंदों ने दरिंदगी करने के बाद  उसे नेशनल हाईवे पर कचरे के ढेर के पास  फेंककर फरार हो गए।  इस घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो खलबली मच गई। लड़की का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जांच दौसा जिले के सदर थाना की पुलिस कर रही है । 

घर से 15 किलोमीटर दूर मिली है लड़की
सदर पुलिस ने बताया कि बुधवार दोपहर लड़की स्कूल से घर जा रही थी इस दौरान उसके साथ यह घटना घटी।  बाइक पर आए दो लड़के उसे जबरन उठा ले गए। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। उसके बाद सड़क पर और उसके बाद अपने एक साथी के घर पर दो बार रेप किया ।

Latest Videos

लड़की के पिता ने कहा न्याय मिले हमें
लड़की के पिता का कहना है कि बेटी के लापता होने के बाद हमने यह जानकारी मिल गई थी कि उसे कौन ले जा सकता है। दो लड़कों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर में ही इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई थी। देर रात लड़की बरामद कर ली गई है। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ मारपीट की गई। गांव के ही रहने वाले दो लड़के उसे जबरन अपने साथ ले गए थे, फिलहाल जिले की पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर उन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर में 15 साल की बहन से भाई ने किया रेप का प्रयास
उधर जयपुर शहर के करधनी थाना इलाके में देर रात 17 साल के ममेरे मम्मी भाई ने 15 साल की बहन के साथ रेप की कोशिश की है। बहन पलंग पर सो रही थी। भाई भी छत पर उसके पास ही सो रहा था। माता-पिता किसी शादी में बाहर गए हुए थे। लड़की का सगा भाई नीचे कमरे में सो रहा था। रात करीब 1:00 बजे लड़की के चीखने पर वह छत पर दौड़ा तो देखा कि ममेरे भाई ने लड़की का मुंह दबा रखा है । उसने जैसे ही ममेरे भाई को पकड़ना चाहा सो रहे छत कूद कर भाग गया। उसके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़े- सीकर में लिफ्ट के बहाने युवक को बाइक पर बिठाया, फिर 8 घंटे तक 4 लोगों ने किया कुकर्म

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों