बेटी के गायब होने की रिपोर्ट करने थाने में गया पिता तो पता चला हत्या हो गई, भाई को ट्यूशन से लेने निकली थी

Published : Nov 05, 2021, 08:31 AM IST
बेटी के गायब होने की रिपोर्ट करने थाने में गया पिता तो पता चला हत्या हो गई, भाई को ट्यूशन से लेने निकली थी

सार

लड़की 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे ट्यूशन पढ़ने गए अपने भाई को लाने के लिए घर से निकली, पर वापस नहीं लौटी। घरवालों ने दो दिन तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। आखिरकार गुरुवार को बोरानाडा पुलिस थाने में बेटी के गायब होने की सूचना देने पहुंचे तो बताया गया कि एम्स मॉर्च्यूरी में 3 दिन से एक युवती का शव रखा है। रेखा की छोटी बहन ने शव की शिनाख्त की।   

जोधपुर। राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhupur) में एक लड़की का अपहरण करके हत्या कर दी गई। वो 4 दिन पहले ट्यूशन पढ़ने गए अपने भाई को लेने निकली थी। पुलिस को उसी दिन लड़की का शव सांगरिया क्षेत्र में मिला था। इसके बाद जब पिता थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा तो पता चला कि बेटी की हत्या कर दी गई। उसने शव की पहचान कर ली है। लड़की के शरीर पर चोटों के निशान हैं। इस मामले में समाज के लोगों ने नाराजगी जताई है और थाने के सामने विरोध जताया है।

मामला जोधपुर के पाल गांव का। अशोक भाटी के मुताबिक, रेखा (23 साल) 31 अक्टूबर की सुबह 10 बजे ट्यूशन पढ़ने गए अपने भाई को लाने के लिए घर से निकली, पर वापस नहीं लौटी। इस पर घरवालों ने दो दिन तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। आखिरकार गुरुवार को वे बोरानाडा पुलिस थाने में बेटी के गायब होने की सूचना देने पहुंचे। बोरानाडा पुलिस ने उन्हें बताया कि एम्स मॉर्च्यूरी में 3 दिन से एक युवती का शव रखा है। परिजन जाकर देखकर शिनाख्त कर सकते हैं। रेखा की छोटी बहन ने शव की शिनाख्त की। 

घटना को लेकर परिजनों को संदेह, समाज में देखी जा रही नाराजगी
इस मामले में कुड़ी पुलिस का कहना था कि रेखा का शव रविवार दोपहर डेढ़ बजे सांगरिया फांटा के निकट रेल पटरी से करीब 500 मीटर दूर मिला था। गांव के लोगों का कहना है कि रेखा अपने पाल गांव से सांगरिया कैसे पहुंच गई? समाज के लोगों का कहना है कि ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक ने रेखा से कहा था कि उसका भाई यहां से जा चुका है। इसके बाद रेखा वहां से रवाना हो गई। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने एक कार में कुछ युवकों के साथ रेखा को जाते हुए देखा था। उसके चंद घंटे बाद रेखा का शव पुलिस को मिल गया था। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं, ऐसे में जाहिर है कि उसकी हत्या की गई।

Shocking: Bihar में पान खाकर थूका तो UP के फेरीवाले को मार डाला, भीड़ खड़ी देखती रह गई तमाशा

बेटे ने मां के बाद पिता को भी मार डाला, बोला-अल्लाह ने बुलाया था उन्हें जन्नत भेजा..अगला नंबर भाभी का
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट