प्रेमी जोड़े का दुश्मन हुआ परिवार, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार, थानाधिकारी सुरक्षा में तैनात

राजस्थान के चूरू के एक प्रेमी जोड़े ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़की ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी की थी। परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी।

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2022 7:40 PM IST / Updated: Apr 07 2022, 01:13 AM IST

चूरू। राजस्थान के चूरू जिले में एक युवती शादी से पहले अपने घर से भाग गई। उसने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा ली।  बुधवार को दोनों एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने अपने परिजनों को जान का दुश्मन बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने राजगढ़ थानाधिकारी को दोनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। 

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के राजगढ़ थाना इलाके की गगौर गांव निवासी रेखा जाट (23) की शादी उसके परिजनों ने आटा-साटा में तय कर दी थी। रेखा ने शादी से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह सांत्यूं गांव के श्रवण को पसंद करती है और उसी से शादी करना चाहती है। परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। शादी के लिए दबाव बढ़ा तो रेखा दो अप्रेल को घर से भाग गई। उसने हिसार के रामानुज चैरिटेबल व वेलफेयर ट्रस्ट पहुंचकर श्रवण के साथ शादी कर ली। रेखा का कहना है कि जब इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी तो उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में उन्हें अपने परिजनों से जान का खतरा है। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर लिखा- कोई रिवाल्वर दे तो वह गहलोत को सबक सिखा दे, पुलिस ने पकड़ा तो बोला- साब, नशे में था

परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
इस बीच रेखा के परिजनों ने तीन अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट राजगढ़ थाने में दर्ज करवाई थी। श्रवण पर उसे भगा ले जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान की इस 18 साल की बेटी ने एक संकल्प के लिए सब त्याग दिया, दूल्हा-दुल्हन बनकर यूं मनाया अंतिम बर्थडे

Share this article
click me!

Latest Videos

छतरपुर में क्लास में घुसा नॉटी मंकी, मचाता रहा उत्पात #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया