अलवर में दो समूहों के बीच झड़प में पुलिसकर्मी घायल

Published : Mar 09, 2020, 04:08 PM IST
अलवर में दो समूहों के बीच झड़प में पुलिसकर्मी घायल

सार

 राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जयपुर,(भाषा). राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को दो समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस दो समूहों के बीच झड़प की खबर पाकर गांव पहुंची थी।

अलवर के अतिरिक्त एसपी विष्णाराम ने कहा, 'आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।' उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पुलिस पर पथराव किया और गोली भी चलाई। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई। अधिकारी ने कहा कि कानून - व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rajasthan Police Final Result 2025 कैसे करें चेक? वेबसाइट के अलावा यहां देखें अपना नाम
सिर्फ 1 शर्त पूरी करो और ले जाओ 70000, इंस्पेक्टर आपको देंगे अपनी पूरी सैलरी