हम बेफिक्र होकर दिवाली की खुशियां मना सकें, इसलिए यूं ही डटे रहेंगे भारत के वीर जवान

Published : Oct 26, 2019, 06:37 PM IST
हम बेफिक्र होकर दिवाली की खुशियां मना सकें, इसलिए यूं ही डटे रहेंगे भारत के वीर जवान

सार

ये तस्वीरें हमारे वीर जवानों की देश के प्रति निष्ठा को दिखाती हैं। जब हम दिवाली की खुशियों में डूबे होंगे, तब ये जवान अपनी ड्यूटी पर यूं ही डटे होंगे।

बीकानेर. ये तस्वीरें बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की हैं। भारत के वीर जवान देश को सुरक्षित रखने यूं ही खुद को लगातार फौलाद बनाते रहते हैं। जब हम दिवाली की खुशियों में डूबे होंगे, तब भी ये जवान ड्यूटी पर डटे रहेंगे। यहां  31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक भारत-फ्रांस सेना का संयुक्त अभ्यास ‘शक्ति 2019’ शुरू होगा। अभ्यास में शामिल होने दिवाली से ठीक एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली पर फ्रांसीसी सेना के जवान और अधिकारी यहां पहुंच गए हैं। सेना के प्रवक्ता कर्नल संबित घोष ने बताया कि यह अभ्यास पूरी तरह से आंतकवाद विरोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।


इस युद्वाभ्यास में भारत की ओर से सप्त शक्ति कमांड के अधीन सिख रेजिमेंट और 6 आर्म्ड बिग्रेड की 21 मेरीन इंफेंट्री रेजिमेंट के जवान एवं अधिकारी शामिल होंगे।


कर्नल संबित घोष ने बताया कि इससे पहले भी 2016 में दोनों देशों के बीच यहां शक्ति युद्वाभ्यास हो चुका है।


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट