ऊंट पर बैठकर दुल्हन लाने निकले दूल्हे राजा, हैरत में पड़े देखने वाले, आई पुराने दिनों की याद

राजस्थान के जोधपुर में एक दूल्हा ऊंट पर सवार होकर विवाह करने गया। दूल्हे को ऊंट पर बैठा देख लोग हैरत में पड़ गए। कई लोगों को 50 साल पहले का वो दौर याद आ गया जब ऊंट और बैरगाड़ियों पर बारात जाया करती थी। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2022 3:14 PM IST

जोधपुर। बीच सड़क पर ऊंट पर अगर दूल्हा बैठा नजर आए तो हर किसी को अचरज होगा ही। क्योंकि अब वो जमाना नहीं रहा कि ऊंटों पर बारात जाए। लोग कारों में सवार होकर बारात जाते हैं। दूल्हे के लिए तो कार को खासतौर पर सजाया जाता है। हालांकि सोमवार को जोधपुर में एक अलग नजारा दिखा। 

जिले के शेरगढ़ में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लाने के लिए ऊंट पर चढ़कर निकला। शेरवानी और पगड़ी पहना दूल्हा ऊंट पर सवार था। ऊंट को भी इस मौके के लिए सजाया गया था। उसे दर्जनों घंटियां और रंग बिरंगे झालर पहनाए गए थे। दूल्हे के पीछे बैठा ऊंट वाला ऊंट को तेजी से दौड़ाए जा रहा था। दूल्हे का नाम दिनेश कुमार सुथार है। सियांदा गांव के रहने वाले दिनेश 
भारतीय सेना के जवान हैं। 

Latest Videos

बाड़मेर से मंगवाए गए थे ऊंट
दिनेश ने तय किया था कि वह किसी कार में बैठने के बजाय ऊंट पर बैठकर दूल्हन को लाने जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी भी की गई। बाड़मेर से तीन ऊंट मंगवाए गए थे। एक ऊंट पर दिनेश और दो ऊंट पर उनके दोस्त सवार हुए। इसके बाद बारात सियांदा से तिबना के लिए रवाना हुई। करीब पांच किलोमीटर की दूरी डेढ घंटे में तय हुई। 

दिनेश के पीछे परिवार के अन्य सदस्य कार और बाइक पर सवार होकर चल रहे थे। दिनेश का कहना है कि वह चाहते थे कि पुराने तरीके से अपनी बारात ले जाएं। दूरी भी कम थी इसलिए इसमें अधिक परेशानी नहीं हुई। ऊंट पर बैठकर ही ससुराल में तोरण मारने की रस्म निभाई गई।

.यह भी पढ़ें- बहन ने खुद चुनी दर्दनाक मौत, लेकिन भाई ने जो बात बताई वो हैरान करने वाली, पढ़िए जोधपुर का शॉकिंग क्राइम

50 साल पहले तक ऊंट पर ही जाती थी बारात
दूल्हे को ऊंट पर सवार देख लोगों को पुराने दिनों की याद आ गई। पचास साल पहले तक ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह के दौरान बारात ऊंट और बैलगाड़ी में ही जाया करती थी। धीरे-धीरे वाहनों ने इनकी जगह ले ली, लेकिन एक बार फिर धीरे-धीरे कुछ लोग पुराने तरीके की ओर लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'फोन कर आशिक बोला घर से भाग चलो ऐश करेंगे', लड़की ने मिलने के बहाने जो किया वो... देखें Video

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts