राजस्थान की महिला से हरियाणा में हैवानियत: 4 दोस्तों ने पहले किया गैंगरेप, फिर मार दी गोली...

Published : Oct 09, 2022, 11:51 AM ISTUpdated : Oct 09, 2022, 12:12 PM IST
  राजस्थान की महिला से हरियाणा में हैवानियत: 4 दोस्तों ने पहले किया गैंगरेप, फिर मार दी गोली...

सार

हरियाणा के रोहतक जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां चार दोस्तों ने मिलकर राजस्थान की महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला ने विरोध किया तो उसके पैर में गोली मार दी। वह चीखती रही, लेकिन वहां पर मौजूद लोगों में से कोई उसे बचाने नहीं आया।

रोहतक/जयपुर. हरियाणा के रोहतक जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां राजस्थान की सीकर जिले की रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने जब विरोध किया तो एक आरोपी ने महिला के पैर में गोली मार दी। जिसके बाद से महिला का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। फिलहाल रोहतक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

काम के लिए बुलाया, फिर करने लगे हैवानियत
महिला ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह पिछले 1 साल से रोहतक में रह रही है। जिसके 7 महीने का एक बेटा भी है। यहां वह लोगों के घरों में सफाई आदि का काम करें अपने परिवार का खर्च उठाती है। हाल ही में एक-दो दिन पहले उसे एक युवक ने खाना बनाने के लिए अपने गांव बोहर बुलाया था। जब वह महिला वहां पहुंची तो मोनू नाम का एक युवक की अपने तीन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब के नशे में धुत इन चारों लोगों ने पहले तो महिला के साथ छेड़छाड़ की और इसके बाद मारपीट पर उतर आए। और फिर महिला के गैंगरेप करने लगे। 

जोर-जोर से चीख रही महिला को नहीं आया कोई बचाने
अपनी इज्जत बचाने को महिला ने कई बार जोर - जोर से चीख भी मारी। लेकिन कोई भी शख्स महिला को बचाने के लिए नहीं आया। इसके बाद महिला ने जब विरोध करना शुरू किया तो आरोपी महिला के साथ और बुरी तरह से मारपीट करने लगे। उसके बाद एक शख्स ने अपने पैंट में रखी बंदूक निकाली और फिर महिला के पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही महिला घायल हो गई। इसके बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए। आसपास के पड़ोसी ने महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां महिला ने पूरी आपबीती बताई। फिलहाल पुलिस ने मोनू नाम के एक युवक सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-राजस्थान में108 साल की महिला के दोनों पैर से आरी से काट डाले, डरावना मंजर देख लोगों ने बंद कर ली आंखें

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली के जज की मौत के पीछे कौन? पिता ने किए घर के अंदर के खुलासे..पत्नी से IAS साली तक
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा: चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले, कहां और कैसे हुआ हादसा?